Home Current Affairs 2023 in Hindi 10 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)

10 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)

108
0

10 SEPTEMBER 2023 Current Affairs in Hindi |10 September 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स : देश घटनाचक्र, अन्तराष्ट्रीय घटनाचक्र, आर्थिक बजट, खेल, विविध, से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण Topic जो UPSC, BPSC, PCS, SSC, IBPS, SSC, RAILWAYS, etc के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी Current Affairs से आप प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है।प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रोजाना करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसमें वही सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर रहते हैं, जो आगामी परीक्षा की दृष्टीकोण से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते है।

10 SEPTEMBER Current Affairs in Hindi – 10 सितम्बर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सभी एग्जाम के लिए

19 July 2023 Current Affairs in Hindi

10 SEPTEMBER Current Affairs 2023 in Hindi–10 SEPTEMBER 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

DOWNLOAD FREE PDF ALL CURRENT AFFAIRS 2023

Q1. भारत की G20 की अध्यक्षता में निम्न में से किसे G20 का स्थाई सदस्य के रूप में शामिल किया गया?

Answer:  अफ्रीकी संघ

अफ्रीकी संघ 9 सितम्बर 2023 को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के समूह जी20 का स्थायी सदस्य बन गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए 55 देशों वाले अफ्रीकी संघ को नए सदस्य के तौर पर शामिल किए जाने की घोषणा की।

Q2. G20 में शामिल अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष कौन है ?

Answer:  अजाली ओसमानी

G20 में शामिल अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष अजाली ओसमानी है .

Q3. हाल ही में किस देश में 8 सितम्बर 2023 को आये विनाशकारी भूकंप में हजारों लोगों की मौत हो गई ?

Answer:  मोरक्‍को

8 सितम्बर 2023 को मोरक्को में आये विनाशकारी भूकंप में हजारों लोगों की मौत हो गई, भूकम्‍प की तीव्रता रियेक्‍टर पैमाने पर 7.2 मापी गई है। भूकम्‍प से जान-माल को काफी नुकसान पहुंचा है।

Q4. जी-20 शिखर सम्‍मेलन में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन के शुभारम्‍भ की घोषणा किस तिथि को किया गया?

Answer:  9 सितम्बर 2023

भारत ने 9 सितम्बर 2023 को नई दिल्‍ली में जी-20 शिखर सम्‍मेलन में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन के शुभारम्‍भ की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने मिश्रित ईंधन के क्षेत्र में मिलकर काम करने पर जोर दिया। जिसमे भारत का पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने की पहल को वैश्‍विक स्‍तर पर ले जाने का प्रस्‍ताव है। प्रधानमंत्री ने वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में शामिल होने के लिए सभी देशों को आमंत्रित किया। 

Q5. भारत और किस देश के बीच नौसेना के बीच वरुण-23 का दूसरा चरण अरब सागर में आयोजित किया गया?

Answer:  फ्रांस

भारतीय और फ्रांस की नौसेना के द्विपक्षीय अभ्यास के 21वें संस्करण का दूसरा चरण, वरुण -23 अरब सागर में आयोजित किया गया। ‘वरुण-2023’ का पहला चरण 16 से 20 जनवरी तक भारत के पश्चिमी तट पर आयोजित किया गया था।

भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 1993 में शुरू हुआ था ।

Q6. भारत मंडपम नई दिल्ली में स्थापित विश्व की सबसे ऊंची नटराज प्रतिमा के सन्दर्भ सभी कथन सत्य है-

  • यह मूर्ति अष्टधातु से निर्मित किया गया है
  • इस मूर्ति की ऊंचाई 27 फीट और वजन 18 टन है
  • इस मूर्ति के प्राथमिक मूर्तिकार श्रीकंडा स्थापति और उनके भाई राधाकृष्ण स्थापति हैं।

Q7. “G20 इंडिया मोबाइल ऐप” किस मंत्रालय द्वारा लांच किया गया है ?

Answer:  विदेश मंत्रालय द्वारा

भारत सरकार ने मंत्रियों सहित सभी आगंतुकों के लिए बातचीत की सुविधा और बहुमूल्य जानकारी प्रदान करने के लिए G20 इंडिया मोबाइल ऐप का लांच किया है, जो एक डिजिटल टूल है

इस ऐप को विदेश मंत्रालय द्वारा बनाया गया है, जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों के लिए शिखर सम्मेलन के अनुभव को बेहतर बनाना है।

यह हिंदी, जर्मन, पुर्तगाली और जापानी सहित 10 भाषाओं में उपलब्ध है, जो विविध अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए पहुंच सुनिश्चित करता है।

Q8. संयुक्त राष्ट्र महासभा का 78वां सत्र के महासभा अध्यक्ष पद किसने संभाला ?

Answer:  डेनिस फ्रांसिस

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 78वां सत्र डेनिस फ्रांसिस के महासभा अध्यक्षता में शुरू हुआ।

महासभा का 78वां सत्र, जिसका विषय ‘विश्वास का पुनर्निर्माण और वैश्विक एकजुटता को फिर से जागृत करना: सभी के लिए शांति, समृद्धि, प्रगति और स्थिरता की दिशा में 2030 एजेंडा और इसके सतत विकास लक्ष्यों पर कार्रवाई में तेजी लाना’ है, कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित है।

Q9.  हाल ही में किस राज्य सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदायों के लिए पेंशन और ओबीसी का दर्जा को मंजूरी दी है?

Answer:  झारखंड

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की सार्वभौमिक पेंशन योजना में ट्रांसजेंडर समुदाय को शामिल करने की मंजूरी दी है, ट्रांसजेंडर लोग मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1000 रुपए की मानसिक वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं, और उसे ओबीसी का दर्जा भी दिया गया है।

Q10. भारत ने 9 सितम्बर 2023 को ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस (वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन) शुरू करने का घोषणा की , जिसमे वैश्विक स्तर पर पेट्रोल के साथ इथेनॉल मिश्रण को कितने प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है?

Answer:  20 प्रतिशत तक                              

भारत ने 9 सितम्बर 2023 को ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस (वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन) शुरू करने का घोषणा की,  और वैश्विक स्तर पर पेट्रोल के साथ इथेनॉल मिश्रण को 20 प्रतिशत तक ले जाने की अपील के साथ जी20 देशों से इस पहल में शामिल होने का आग्रह किया।

ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस दुनिया में वैकल्पिक व स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने का प्रयास है, इसमें भारत के अलावा अमेरिका और ब्राजील इस नए अलायंस के फाउंडिंग सदस्य हैं।  इसके साथ अर्जेंटीना और इटली जैसे कुल 11 देश इससे जुड़ चुके हैं।

Q11.  यूएस ओपन 2023 पुरुष युगल का ख़िताब किसने जीता?

Answer:  राजीव राम और जो सैलिसबरी

भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी मैथ्यू एब्डेन को न्यूयॉर्क में यूएसए के राजीव राम और ग्रेट ब्रिटेन के जो सैलिसबरी के ख़िलाफ़ फाइनल में हारकर यूएस ओपन 2023 पुरुष युगल का ख़िताब जीतने से चूक गए।

यूएस ओपन 2023 पुरुष युगल का ख़िताब राजीव राम और जो सैलिसबरी ने जीता।

Q12. 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (East Asia Summit) का आयोजन कहाँ किया गया?

Answer: जकार्ता, इंडोनेशिया

प्रधानमंत्री ने 7 सितंबर 2023 को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) में भाग लिया। इस सम्मलेन में आसियान देशों के नेताओं और पूर्वी एशिया क्षेत्र के अंदर व बाहर के कई देशों के नेताओं ने इसमें भाग लिया।

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) आसियान शिखर सम्मेलन के साथ-साथ आयोजित होने वाली एक वार्षिक बैठक है, जिसकी मेजबानी और अध्यक्षता आसियान के वर्तमान अध्यक्ष देश के रूप में होती है।

Q13. निम्न में से किस शहर में पहली बार “स्ट्रीट 20” चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है?

Answer: चेन्नई 

“स्ट्रीट 20” चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप का आयोजन पहली बार चेन्नई में किया जा रहा है। यह एक अविश्वसनीय रूप से हृदयस्पर्शी क्रिकेट टूर्नामेंट है जो विशेष रूप से सड़क पर रहने वाले बच्चों के लिए समर्पित है।

  • इसे सेव द चिल्ड्रन इंडिया और स्ट्रीट चाइल्ड यूनाइटेड द्वारा सह-आयोजित किया गया है
  • इसका उद्देश्य  दुनिया भर में सड़क पर रहने वाले बच्चों के अधिकारों की वकालत करना है।
  • इस टूर्नामेंट में 17 देशों की 23 टीमें भाग लेंगी, जिसकी मेजबानी आईसीसी विश्व कप से पहले भारत करेगा।

Q14. ‘फायर ऑन द गैंगेज’ (Fire on the Ganges: Life Among the Dead in Banaras) निम्नलिखित में से किसके द्वारा लिखी गई पुस्तक है?

Answer: राधिका अयंगर

Q15. निम्न में से किस निर्माता की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसका गाना 5 सितंबर, 2023 को टाइम्स स्क्वायर पर लॉन्च किया गया है?

Answer: विवेक अग्निहोत्री

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसका गाना 5 सितंबर, 2023 को टाइम्स स्क्वायर पर लॉन्च किया गया है। फिल्म कोरोना महामारी पर आधारित है जिसमें दिखाया गया कि कैसे देश के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाई।

Q16. एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन बने है?

Answer: बाबर आजम 

एशिया कप 2023 में  बाबर आजम ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली ने अपनी 36वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि बाबर ने 31वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की है।

Q17. प्योंगचांग, दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियाई टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2023 में भारतीय टीम ने कौन-सा पदक जीता?

Answer: कांस्य पदक

भारत ने कोरिया के प्‍यांगयांग में आयोजित एशियाई टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। शरद कमल, हरमीत देसाई और साथियान गणशेखरन की टीम को अंतिम चार के मुकाबले में चीनी ताइपे से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में पराजित होने वाली टीमों को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

Q18. हाल ही में कौन सा देश 7 सितंबर, 2023 को ‘मून स्नाइपर’ चंद्र लैंडर स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (SLIM) को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया?

Answer: जापान

जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने 7 सितंबर, 2023 को ‘मून स्नाइपर’ चंद्र लैंडर स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (SLIM) को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया। यह मिशन चांद की सतह पर फरवरी 2024 में लैंड करेगा। इसे दक्षिणी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से किया गया।

यदि SLIM लैंडर चांद पर सफलतापूर्वक उतरता है, तो इससे जापान चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला विश्व का पांचवां देश बन जाएगा।

Q19. हाल ही में किस राज्य के डोंगरिया कोंध के हाथ से बुने हुए रायगडा शॉल को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग दिया गया?

Answer: ओडिशा

ओडिशा में रायगडा जिले के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह डोंगरिया कोंध के हाथ से बुने हुए शॉल, जिन्हें कपडागडा के नाम से जाना जाता है, प्रतिष्ठित भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग दिया गया है।

Q20. हाल ही में किसे लीडिंग फिनटेक पर्सनैलिटी ऑफ़ द ईयर 2023 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

Answer: अदीब अहमद

ग्लोबल फिनटेक अवार्ड्स (GFA) 2023, हर साल मुंबई, भारत में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2023 के हिस्से के रूप में आयोजित किया जाता है। खाड़ी सहयोग देशों के क्षेत्र से ‘लीडिंग फिनटेक पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ का वैश्विक पुरस्कार अदीब अहमद को प्रदान किया गया। वह अबू धाबी स्थित लुलु फाइनेंशियल होल्डिंग्स के प्रबंध निदेशक हैं।

Q21. 7 सितंबर 2023 को जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कौन सा प्रस्ताव प्रस्तुत किया-

Answer: 12-सूत्री प्रस्ताव

7 सितंबर 2023 को जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-आसियान सहयोग को मजबूत बनाने हेतु कनेक्टिविटी, डिजिटल परिवर्तन, व्यापार और आर्थिक सहभागिता, समकालीन चुनौतियों का समाधान, जनता के बीच आपसी संपर्क और रणनीतिक सहभागिता को प्रगाढ़ बनाने जैसे मुद्दों को शामिल करते हुए एक 12-सूत्री प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

यह पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023

MY SOCIAL NETWORK TELEGRAM CHANNEL

DOWNLOAD FREE PDF ALL CURRENT AFFAIRS 2023

UPSC, BPSC, PCS, SSC, IBPS, SSC, RAILWAYS, etc के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी Current Affairs से आप प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है।प्रतियोगिता परीक्षा

Previous article8 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
Next article11 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here