11 SEPTEMBER 2023 Current Affairs in Hindi |11 September 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स : देश घटनाचक्र, अन्तराष्ट्रीय घटनाचक्र, आर्थिक बजट, खेल, विविध, से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण Topic जो UPSC, BPSC, PCS, SSC, IBPS, SSC, RAILWAYS, etc के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी Current Affairs से आप प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है।प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रोजाना करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसमें वही सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर रहते हैं, जो आगामी परीक्षा की दृष्टीकोण से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते है।
11 SEPTEMBER Current Affairs in Hindi – 11 सितम्बर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सभी एग्जाम के लिए

11 SEPTEMBER Current Affairs 2023 in Hindi–11 SEPTEMBER 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
Q1. 18वां जी-20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न के बाद भारत ने किस देश को 19वीं जी-20 की अध्यक्षता सौंप दी ?
Answer: ब्राजील
18वां जी-20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। भारत ने ब्राजील को जी-20 की अध्यक्षता सौंप दी है। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियों लूला डी सिल्वा को औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता का प्रतीक हथौडा सौंपा।
Q2. G20 में जारी किया गया ‘नई दिल्ली घोषणा पत्र’ के प्रस्तावना में निम्न में से क्या शामिल है-
- पृथ्वी के लोगों के बीच शांति और समृद्धि की दिशा में काम।
- महिलाओं और लड़कियों को सशक्त करना तथा लैंगिक समानता लाना
- आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ लड़ाई
जी20 के राष्ट्रीय अध्यक्ष्यों का शिखर सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में 9 और 10 सितंबर तक हुआ। इस बीच नई दिल्ली घोषणा पत्र (New Delhi Declaration) पर G20 के सभी देशों ने सहमति दे दी है। इस घोषणा पत्र को 9 सितम्बर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया।
नई दिल्ली घोषणा पत्र के प्रस्तावना में लिखा है-
- दुनिया के लोगों के बीच शांति और समृद्धि की दिशा में काम।
- इस घोषणा पत्र में मजबूत, संतुलित, समावेशी और टिकाऊ विकास करने की बात कही गई है।
- एसडीजी (Sustainable Development Goals) से जुड़े कामों में तेजी लाना।
- हरित विकास पर समझौता ताकि भविष्य में सतत विकास (Sustainable Development) हो सके।
- 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान
- डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा और तकनीकी का आदान-प्रदान
- अंतरराष्ट्रीय टैक्सेशन
- महिलाओं और लड़कियों को सशक्त करना तथा लैंगिक समानता लाना
- वित्तीय क्षेत्र की समस्याएं का निपटारण
- आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ लड़ाई
- अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण
Q3. अमरीकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2023 का महिला एलक का खिताब किसने जीता?
Answer: कोको गॉफ
अमरीकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2023 में अमरीका की कोको गॉफ ने पहली बार महिला एकल का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को 2-6, 6-3, 6-2 से हराय़ा।
Q4. महा कवि दिवस (सुब्रमण्यम भारती की पुण्यतिथि में ) किस तिथि को मनाया जाता है?
Answer: 11 सितंबर
राष्ट्रवादी कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम भारती की पुण्यतिथि, 11 सितंबर को महाकवि दिवस के रूप में मनाया जाता है।
तमिल लेखक, कवि, पत्रकार और समाज सुधारक सुब्रमण्यम भारती (11 दिसंबर, 1882 – 11 सितंबर, 1921) का जन्म तिरुनेलवेली जिले के एट्टायपुरम में हुआ था। उन्होंने 11 साल की उम्र से ही कविताएं लिखना शुरू कर दिया था।
Q5. आंध्रप्रदेश राज्य के किस पूर्व मुख्यमंत्री को कौशल विकास निगम घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया ?
Answer: चंद्रबाबू नायडू
आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को अपराध जांच विभाग ने कौशल विकास निगम घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार की है। श्री नायडू पर ठेकों में जोड़-तोड़ करने, सार्वजनिक धन का दुरुपयोग करने और कौशल विकास निगम के नाम पर एक फर्जी स्कीम को बढ़ावा देने के आरोप हैं। श्री नायडू को लगभग 370 करोड़ रूपए लागत वाली परियोजना में घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।
Q6. वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन (Global Biofuels Alliance (GBA) के सन्दर्भ में सभी कथन सत्य है-
1] जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 9 सितम्बर 2023 को वैश्विक जैवईंधन गठबंधन (GBA) की घोषणा की।
2] भारत का प्रस्ताव इस प्रस्ताव में पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने की पहल को वैश्विक स्तर पर ले जाने का है।
3] 12 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन का समर्थन किया।
भारत ने 9 सितम्बर 2023 को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की शुरूआत की। GBA का समर्थन 19 देश और 12 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने की हैं।
Q7. G20 शिखर सम्मलेन में दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कला प्रदर्शन में बिहार के किस मधुबनी कलाकार ने मधुबनी पेंटिंग को प्रदर्शित किया?
Answer: शांति देवी
देश की राजधानी दिल्ली में G20 का शिखर सम्मेलन में आयोजित कला प्रदर्शनी में मधुबनी पेंटिंग का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमे बिहार की राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत शांति देवी मधुबनी पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने अपनी पेंटिंग में ISRO द्वारा सफल मिशन चंद्रयान-3 को अपनी पेंटिंग में प्रदर्शित किया है।
Q8. ब्राजील की अध्यक्षता में 19वीं G20 में निम्न में से किस विषय की प्राथमिकता होंगी-
- सामाजिक न्याय और भुखमरी के खिलाफ लड़ाई
- सस्टेनेबल डेवलपमेंट
- दुनिया के संस्थानों में बदलाव
G20 समिट के आखिरी दिन 10 सितम्बर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 की अध्यक्षता ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को सौंप दी। इसके साथ ही PM ने समिट के समापन का ऐलान किया। ब्राजील अगले साल होने वाली G20 समिट का आयोजन करेगा।
ब्राजील की प्रेसिडेंसी की 3 प्राथमिकताएं होंगी-
1) सामाजिक न्याय और भुखमरी के खिलाफ लड़ाई।
2) सस्टेनेबल डेवलपमेंट।
3) दुनिया के संस्थानों में बदलाव।
Q9. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे शरद कमल निम्नलिखित किस खेल से जुड़े खिलाड़ी हैं?
Answer: टेबल टेनिस
भारतीय पुरुष टीम ने कोरिया गणराज्य के प्योंगचांग में एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2023 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कांस्य पदक के साथ अपने सफर को समाप्त किया।
शरत कमल, हरमीत देसाई और साथियान गणानाशेखरन की भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम 0-3 से हारकर टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रही।
यह पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023
- 21 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 20 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 17 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 15 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 14 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
MY SOCIAL NETWORK TELEGRAM CHANNEL
DOWNLOAD FREE PDF ALL CURRENT AFFAIRS 2023
UPSC, BPSC, PCS, SSC, IBPS, SSC, RAILWAYS, etc के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी Current Affairs से आप प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है।प्रतियोगिता परीक्षा