12 SEPTEMBER 2023 Current Affairs in Hindi |12 September 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स : देश घटनाचक्र, अन्तराष्ट्रीय घटनाचक्र, आर्थिक बजट, खेल, विविध, से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण Topic जो UPSC, BPSC, PCS, SSC, IBPS, SSC, RAILWAYS, etc के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी Current Affairs से आप प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है।प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रोजाना करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसमें वही सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर रहते हैं, जो आगामी परीक्षा की दृष्टीकोण से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते है।
12 SEPTEMBER Current Affairs in Hindi – 12 सितम्बर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सभी एग्जाम के लिए

12 SEPTEMBER Current Affairs 2023 in Hindi–12 SEPTEMBER 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
Q1. भारत की अध्यक्षता में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में किस तिथि को इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकॉनोमिक कॉरिडोर के शुभारंभ की घोषणा की गई?
Answer: 10 सितंबर, 2023
भारत की अध्यक्षता में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में 10 सितंबर, 2023 को इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकॉनोमिक कॉरिडोर के शुभारंभ की घोषणा की गई।
इकॉनोमिक कॉरिडोर में शिपिंग और रेलवे लिंक शामिल है , जिससे भारत और यूरोप के बीच व्यापार 40% बढ़ने की संभावना है ।
इसका उद्देश्य व्यापार को बढ़ावा देना, ऊर्जा संसाधनों का परिवहन और डिजिटल कनेक्टिविटी में सुधार करना है।
इस कॉरिडोर में भारत, अमेरिका, जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, फ्रांस, इटली और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
Q2. जी20 में शामिल हुए अफ़्रीकी संघ (African Union (AU) में कितने देश शामिल है?
Answer: 55
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 और 10 सितम्बर 2023 को जी20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए 55 देशों वाले अफ्रीकी संघ को नए सदस्य के तौर पर शामिल किए जाने की घोषणा की। कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष अजाली असौमानी है, जिसने जी20 के स्थायी सदस्य के तौर पर सदस्यता ग्रहण किया।
Q3. यू एस ओपन 2023 पुरुष एकल का ख़िताब किसने जीता ?
Answer: नोवाक जोकोविच
सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अमेरिकी ओपन 2023 में पुरुष एकल का खिताब जीता . न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रूसी खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेदेव को सीधे सेटो में 6-3, 7-6, 6-3 से हराया ।
यू एस ओपन 2023 का महिला एकल का ख़िताब अमेरिका की 19 साल की टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने जीता. उन्होंने फाइनल में बेलारूस की अरीना सबालेंका हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया।
Q4. वर्ष 2024 में ब्राजील 19वीं G20 की अध्यक्षता करेंगे यह किस तिथि से प्रभावी हो जाएगी ?
Answer: 01 दिसंबर 2023 से
भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता करेगा। उसके बाद 19वीं G20 की अध्यक्षता ब्राजील करेगा, हालाँकि भारत ने ब्राजील को G20 की अध्यक्षता सौप दी है, जो 01 दिसंबर, 2023 से प्रभावी होगी।
Q5. भारत के निर्वाचन आयुक्त श्री अरुण गोयल निम्न में से किस देश के राष्ट्रपति चुनाव का संचालन का निरीक्षण करने के लिए तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं?
Answer: मालदीव
मालदीव के चुनाव आयोग के आमंत्रण पर, भारत के निर्वाचन आयुक्त श्री अरुण गोयल, मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव, 2023 के संचालन का निरीक्षण करने के लिए मालदीव में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। चुनाव का पहला दौर 9 सितंबर, 2023 को पूरा हुआ।
Q6. वर्ष 2022 के शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार के लिए कितने वैज्ञानिकों को चुना गया है?
Answer: 12
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2022 की घोषणा हाल ही में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा की गई । इसमें 12 वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। यह पुरस्कार भारत का सर्वोच्च विज्ञान पुरस्कार है।
CSIR हर साल 45 वर्ष से कम आयु के वैज्ञानिकों को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी, चिकित्सा, इंजीनियरिंग और पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और ग्रह विज्ञान में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान करता है। इस पुरस्कार में 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।
Q7. सैफ U-16 चैंपियनशिप 2023 का ख़िताब किस टीम ने जीता?
Answer: भारत
Under-16 SAFF Football CHAMPIONSHIP 2023 का खिताब भारत ने जीता, फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से मात देते हुए खिताब अपने नाम किया।
Q8. भारतीय वायुसेना और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया की सह-मेजबानी में 25-26 सितंबर, 2023 को ‘भारत ड्रोन शक्ति 2023′ (Bharat Drone Shakti 2023) का आयोजन कहां किया जायेगा?
Answer: हिंडन एयर फोर्स स्टेशन, उत्तर प्रदेश
भारतीय वायुसेना ‘भारत ड्रोन शक्ति 2023’ की सह-मेजबानी करने के लिए ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी कर रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन 25 और 26 सितंबर 2023 को हिंडन (गाजियाबाद) में LAF के एयरबेस पर किया जाएगा, जिसका भारतीय ड्रोन उद्योग द्वारा लाइव हवाई प्रदर्शन किया जाएगा।
Q9. 10 सितम्बर 2023 को जी20 शिखर सम्मेलन, नई दिल्ली के समापन दिवस को निम्न में से कौन सा देश 2026 में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की पुष्टि की?
Answer: अमेरिका
अमेरिका ने की 2026 जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की पुष्टि की है, कि वह 2026 जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। अमेरिका “समता और न्याय पर आधारित वैश्विक भू-राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था के लिए जी20 पहल के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाने के लिए 2026 में जी20 की मेजबानी करेगा।
Q10. जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत की समृद्ध जनजातीय विरासत और शिल्प कौशल का उल्लेखनीय प्रदर्शन किस मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया?
Answer: जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा
जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत की समृद्ध जनजातीय विरासत और शिल्प कौशल का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया गया, जिसे ट्राइफेड (ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया), जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा चुना गया और प्रदर्शित किया गया। भारत के विभिन्न क्षेत्रों के जनजातीय कारीगरों द्वारा तैयार किए गए कई श्रेष्ठ उत्पादों ने दुनिया भर के प्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया ।
Q11. डेनियल तूफ़ान ने किस देश में भारी तवाही मचाई है?
Answer: लीबिया
डेनियल तूफ़ान ने लीबिया में भारी तवाही मचाई है, उत्तरी अफ्रीकी देश के पूर्वी हिस्सों में आई बाढ़ के कारण दो हजार लोगों की मौत की आशंका है। भारी बारिस के कारण लीबिया सरकार ने कर्फ्यू की घोषणा की है ।
यह पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023
- 21 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 20 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 17 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 15 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 14 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
MY SOCIAL NETWORK TELEGRAM CHANNEL
DOWNLOAD FREE PDF ALL CURRENT AFFAIRS 2023
UPSC, BPSC, PCS, SSC, IBPS, SSC, RAILWAYS, etc के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी Current Affairs से आप प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है।प्रतियोगिता परीक्षा