Home Current Affairs 2023 in Hindi 14 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)

14 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)

61
0

14 SEPTEMBER 2023 Current Affairs in Hindi |13 September 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स : देश घटनाचक्र, अन्तराष्ट्रीय घटनाचक्र, आर्थिक बजट, खेल, विविध, से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण Topic जो UPSC, BPSC, PCS, SSC, IBPS, SSC, RAILWAYS, etc के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी Current Affairs से आप प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है।प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रोजाना करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसमें वही सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर रहते हैं, जो आगामी परीक्षा की दृष्टीकोण से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते है।

14 SEPTEMBER Current Affairs in Hindi – 14 सितम्बर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सभी एग्जाम के लिए

19 July 2023 Current Affairs in Hindi

14 SEPTEMBER Current Affairs 2023 in Hindi–14 SEPTEMBER 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

Q1. किस देश की एयरबस डिफेंस एंड स्पेस (AD Space) ने C-295 टैक्टिकल मिलिट्री एयर लिफ्ट प्लेन भारत को सौपा?

Answer:  स्पेन

यूरोपीयन कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस ने 13 सितंबर 2023 को भारत को पहला C-295 टैक्टिकल मिलिट्री एयरलिफ्ट प्लेन सौंप दिया है। भारत के एयर चीफ मार्शल बीआर चौधरी ने स्पेन के सेविले शहर में इस प्लेन को रिसीव किया।  इस एयरक्राफ्ट की तैनाती आगरा एयरबेस में होगी।

Q2. 5वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप 2023 का ख़िताब किसने  जीता?

Answer:  महाराष्ट्र 

महाराष्ट्र ने कर्नाटक को हराकर पांचवीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी चैम्पियनशिप जीत लिया है, महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 31-10 से हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया।

Q3. प्रसिद्ध उस्ताद अली ज़की हैदर का 8 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे किस वाध्य यन्त्र से सम्बंधित थे?

Answer:  रुद्र वीणा वादक

प्रसिद्ध रुद्र वीणा वादक उस्ताद अली ज़की हैदर का 8 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में निधन हो गया। अली ज़की हैदर ध्रुपद के जयपुर बीनकर घराने की खंडारबानी/खंडहरबानी शैली के अंतिम ‘प्रतिपादक’ थे।

रुद्र वीणा विशेष रूप से ध्रुपद संगीत शैली में प्रयुक्त होता है। रूद्र वीणा सागौन की लकड़ी, धातु, कद्दू और बाँस से बना एक तार वाद्य यंत्र है।

Q4. रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कितने करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित सीमा सड़क संगठन की 90 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित किया?

Answer:  2,900 करोड़ रुपये                                             

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन की 90 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की है। 2,900 करोड़ रुपये से अधिक की ये परियोजनाएं 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए हैं।

रक्षा मंत्री ने 12 सितंबर, 2023 को जम्मू में एक कार्यक्रम में परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन 90 परियोजनाओं में से 36 अरुणाचल प्रदेश में हैं|  26 लद्दाख में | जम्मू-कश्मीर में 11 |  मिजोरम में 5 |  हिमाचल प्रदेश में 3 | सिक्किम, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में दो-दो और नागालैंड, राजस्थान और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक-एक हैं।

Q5. राष्ट्रीय हिंदी दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

Answer:  14 सितम्बर

हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाने के उपलक्ष्य में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया। 

14 सितंबर 1953 को आधिकारिक रूप से हिंदी दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की गई।

विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है।

Q6. महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी निम्न में से कौन सा देश कर रहा है?

Answer:  भारत

भारत पहली बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। 27 अक्‍तूबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में मैच झारखंड में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत मलेशिया और जापान के बीच मैच से होगी जबकि भारत का सामना पहले दिन ही थाईलैंड से होगा। यह प्रतियोगिता पांच नवंबर तक चलेगी।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, जापान, चीन और भारत की टीमें भाग लेंगी।

Q7. राष्ट्रपति ने 13 सितम्बर 2023 को किस राज्य में ‘राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन'(NeVA) का उद्घाटन किया ?

Answer:  गुजरात

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 13 सितंबर, 2023 को गुजरात में ‘राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन’ ‘National e-Vidhan Application’ (NeVA) का उद्घाटन किया और गांधीनगर में गुजरात विधान सभा को संबोधित किया।

‘राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन’ का उद्देश्य सदन की पूरी प्रक्रिया को कागज रहित और पर्यावरण की रक्षा है ।

Q8. डिजिटल परिवर्तन के लिए जनसंख्या स्तर पर कार्यान्वित सफल डिजिटल समाधानों को साझा करने के सहयोग पर भारत निम्न में से किस देश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी?

(A) आर्मेनिया गणराज्य

(B) एंटीगुआ

(C) बारबुडा

(D) उपयुक्त सभी

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 जून 2023 को जनसंख्या स्तर पर कार्यान्वित सफल डिजिटल समाधानों को साझा करने के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और अर्मेनिया तथा एंटिगुआ और बारबुडा के बीच हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी। इस समझौते पर भारत के इलेक्ट्रॉनिक्‍स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा अर्मेनिया के हाईटेक इंडस्‍ट्री तथा एंटीगुआ व बारबुडा के सूचना, संचार प्रौद्योगिकी, उपयोगिता और ऊर्जा मंत्रालय के बीच हस्‍ताक्षर किये गये है ।

यह समझौता ज्ञापन डिजिटल परिवर्तन के लिए जनसंख्या स्तर पर कार्यान्वित सफल डिजिटल समाधानों को साझा करने के क्षेत्र में सहयोग के लिए किया जा रहा है।

समझौता ज्ञापन पक्षों के हस्ताक्षर की तिथि से प्रभावी होगा और तीन साल की अवधि तक लागू रहेगा।

इसके साथ-साथ सिएरा लियोन के सूचना और संचार मंत्रालय के बीच डिजिटल परिवर्तन के लिए जनसंख्या पैमाने पर कार्यान्वित सफल डिजिटल समाधानों को साझा करने के क्षेत्र में 12 जून, 2023 को हुए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी।

Q9. 12 सितंबर, 2023 को किसने भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड (SECI) के निदेशक के रूप में कर्यभाल संभाला ?

Answer:  श्री जोशीत रंजन सिकिदर

श्री जोशीत रंजन सिकिदर 12 सितंबर, 2023 को भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के रूप में शामिल हुए हैं।

भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक मिनीरत्न श्रेणी- I सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी (सीपीएसयू)  है।

Q10.  इंडोनेशिया बैडमिंटन मास्टर्स 2023 का खिताब किसने जीता?

Answer:  किरण जॉर्ज

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज ने उत्तरी सुमात्रा में आयोजित इंडोनेशिया मास्टर्स 2023 में जापान के कू ताकाहाशी को 21-19, 22-20 के स्कोर के साथ हराया।

यह पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023

MY SOCIAL NETWORK TELEGRAM CHANNEL

DOWNLOAD FREE PDF ALL CURRENT AFFAIRS 2023

UPSC, BPSC, PCS, SSC, IBPS, SSC, RAILWAYS, etc के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी Current Affairs से आप प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है।प्रतियोगिता परीक्षा

Previous article13 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
Next article15 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here