20 SEPTEMBER 2023 Current Affairs in Hindi |20 September 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स : देश घटनाचक्र, अन्तराष्ट्रीय घटनाचक्र, आर्थिक बजट, खेल, विविध, से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण Topic जो UPSC, BPSC, PCS, SSC, IBPS, SSC, RAILWAYS, etc के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी Current Affairs से आप प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है।प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रोजाना करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसमें वही सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर रहते हैं, जो आगामी परीक्षा की दृष्टीकोण से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते है।
20 SEPTEMBER Current Affairs in Hindi – 20 सितम्बर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सभी एग्जाम के लिए

20 SEPTEMBER Current Affairs 2023 in Hindi–20 SEPTEMBER 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
Q1. किस राज्य में स्थित शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में 17 सितंबर, 2023 को शामिल किया गया ?
Answer: पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल स्थित शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में 17 सितंबर, 2023 को शामिल किया गया है। शांतिनिकेतन यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाला भारत का 41वां धरोहर स्थल है।
यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस में अवस्थित है। 16 नवंबर, 1945 को यूनेस्को की स्थापना की गई थी।
Q2. किस राज्य के मुख्यमंत्री को सिंगापुर की ‘ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप’ के लिए 17 सितंबर, 2023 को चुना गया?
Answer: असम
विकास और अंतरराष्ट्रीय सद्भाव के मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सिंगापुर की ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप के लिए 17 सितंबर, 2023 को चुना गया।
सरमा यह फेलोशिप पाने वाले असम के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
Q3. किस भारतीय सेना बल द्वारा 18 सितंबर 2023 को पश्चिमी तट पर तटीय सुरक्षा अभ्यास ‘ऑपरेशन सजग’ आयोजित किया गया?
Answer: भारतीय नौ सेना
भारतीय तटरक्षक बल द्वारा 18 सितंबर 2023 को पश्चिमी तट पर तटीय सुरक्षा अभ्यास ‘ऑपरेशन सजग’ आयोजित किया गया।
इस अभ्यास के दौरान, समुद्र में मछली पकड़ने वाली सभी नौकाओं, नावों और छोटे जहाजों के आवश्यक दस्तावेजों तथा चालक दल को जारी किये गए पास की व्यापक जांच एवं सत्यापन किया गया।
Q4. 19 सितम्बर 2023 को नए संसद भवन में कार्यवाही के पहले दिन केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 128वां संशोधन विधेयक, 2023 पेश किया, जो सम्बंधित है-
Answer: महिला आरक्षण विधेयक से
केन्द्रीय सरकार ने लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण प्रदान करने के लिए 19 सितम्बर 2023 को लोकसभा में ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक पेश किया। नए संसद भवन में कार्यवाही के पहले दिन केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस बारे में 128वां संशोधन विधेयक, 2023 पेश किया। इसका उद्देश्य संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना है। श्री अर्जुन मेघवाल ने इस विधेयक को नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया है।
Q5. भारत ने हाल ही में किस देश के राजनयिक को निष्कासित कर दिया है?
Answer: कनाडा
भारत ने कनाडा के राजनयिकों द्वारा भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के मामले में कनाडा के एक वरिष्ठ राजनयिक केमरन मैक्के को निष्कासित कर दिया है।
Q6. होयसल के पवित्र मंदिर समूह को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल किया गया है, यह मंदिर किस राज्य में स्थित है?
Answer: कर्नाटक
कर्नाटक के होयसल मंदिर समूह को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है। कर्नाटक के बेलूर, हलेबिदु और सोमनाथपुर में स्थित होयसल मंदिर समूह भारत में यूनेस्को के 42वें विश्व धरोहर स्थल बन गया हैं। होयसल मंदिरों का निर्माण 12वीं से 13वीं शताब्दी के दौरान हुआ था। ये मंदिर अपनी भव्य वास्तुकला और मूर्तिकला के लिए जाने जाते हैं।
Q7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुराने संसद भवन को किस नाम से संबोधित किया है?
Answer: संविधान सदन
पुराने संसद भवन का आखरी दिन 19 सितम्बर 2023 रहा, और नई संसद भवन का सत्र भी इसी दिन से ही प्रारंभ हुई।
अब पुराने संसद भवन को ‘संविधान सदन’ के तौर पर याद किया जाएगा। पुराने संसद भवन को ‘संविधान सदन’ के नाम से पुकारे जाने का सुझाव प्रधानमंत्री ने दिया।
Q8. कारगिल अन्तर्राष्ट्रीय मैराथन- 2023 का आयोजन कहाँ आयोजित किया गया?
Answer: लद्दाख
लद्दाख में, युवा सेवाएं और खेल सचिव रविन्द्र कुमार डांगी और जीओसी-8 माउंटेन डिवीजन के मेजर जनरल सचिन मलिक ने 42 किलोमीटर की करगिल अन्तर्राष्ट्रीय मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन में दुनिया भर से दो हजार तीन सौ से अधिक धावकों ने भाग लिया।
Q9. भारत की G-20 अध्यक्षता पर ‘पीपुल्स G-20’ नामक ई-पुस्तक का अनावरण किसने किया?
Answer: श्री अपूर्व चंद्रा
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव श्री अपूर्व चंद्रा ने 18 सितम्बर 2023 नई दिल्ली में भारत की जी-20 की अध्यक्षता पर ‘पीपुल्स जी-20’ नामक ई-पुस्तक का अनावरण किया।
Q10. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के नए उप महानिरीक्षक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Answer: कुलदीप द्विवेदी
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को केंद्रीय जांच ब्यूरो में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया है.
Q11. नारी शक्ति वंदन बिल में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत सीटों का आरक्षण सुनिश्चित किया गया है?
Answer: 33 प्रतिशत
19 सितम्बर 2023 को नए संसद भवन के पहले ही दिन ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। देश में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों का आरक्षण सुनिश्चित करने वाला बिल पेश किया गया। वर्तमान में लोकसभा में 543 सीट हैं, जिसमें 82 सीट पर महिलाएं है। इस कानून के पास होने के बाद 181 महिलाओं की संख्या हो जाएगी। यह बिल कानून बनने के बाद 15 साल तक लागू रहेगा।
Q12. किस राज्य के ‘अत्रेयापुरम पुथारेकुला’ को पारंपरिक मिठाई के लिए प्रतिष्ठित भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्राप्त हुआ?
Answer: आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले के अत्रेयापुरम गांव के चावल और गुड़ से बनी मिठाई ‘अत्रेयापुरम पुथारेकुला’ को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग से दिया गया।
Q13. प्रसिद्ध हस्ती ‘गीता मेहता’ का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया वह सम्बंधित थी ?
Answer: प्रसिद्ध लेखिका और फिल्म निर्माता
प्रसिद्ध लेखिका और फिल्म निर्माता गीता मेहता का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
‘कर्मा कोला’, ‘ए रिवर सूत्र’, ‘राज’, और ‘एटरनल गणेश’ गीता मेहता की प्रसिद्ध पुस्तक थी ।
उनकी उल्लेखनीय डॉक्यूमेंट्री, “डेटलाइन बांग्लादेश” ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध को प्रदर्शित किया और भारत सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया गया था ।
Q14. विश्व ओजोन दिवस (World Ozone Day ) 2023 किस थीम के साथ मनाया गया?
Answer: “Montreal Protocol: fixing the ozone layer and reducing climate change”
विश्व ओजोन दिवस 2023 की थीम – “मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल: ओजोन परत को ठीक करना और जलवायु परिवर्तन को कम करना” रखा गया है। विश्व ओजोन दिवस हर साल 16 सितम्बर को मनाया जाता है।
Q15. देश के शिल्पकारों और कारीगरों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया विश्वकर्मा योजना को किस दिन लांच किया गया?
Answer: 17 सितम्बर 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितम्बर 2023 को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर नई दिल्ली के यशोभूमि स्थित इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (द्वारका) में पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की।
इस योजना के अंतर्गत 18 विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे विश्वकर्माओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए इस योजना पर 13 हजार करोड रुपये खर्च करने जा रही है।
Q16. केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू-कश्मीर के उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम औपचारिक रूप से बदलकर किसके नाम पर रखा गया ?
Answer: शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन
केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू-कश्मीर में उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर औपचारिक रूप से शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन कर दिया गया।
फरवरी 2016 में दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कैप्टन तुषार महाजन शहीद हो गए थे।
Q17. ‘विश्व रोगी सुरक्षा दिवस’ (World Patient Safety Day) प्रत्येक वर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?
Answer: 17 सितंबर
दुनियाभर में हर साल 17 सितंबर को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य रोगी सुरक्षा के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है, गलत और असुरक्षित दवाइयों के चलते होने वाले नुकसान के बारे में लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देना है।
Q18. वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ‘चलो चलें टीबी को हराने’ थीम के साथ 17 सितंबर, 2023 को एसएमवीडी नारायण हेल्थकेयर टीबी मुक्त एक्सप्रेस को किस स्थान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया?
Answer: उधमपुर, जम्मू कश्मीर
केंद्रीय राज्य मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में ‘चलो चले टीबी को हराने’ के नारे के साथ श्री माता वैष्णो देवी नारायण हेल्थकेयर से (एसएमवीडी) टीबी मुक्त एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
भारत का वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन करने के प्रयास दुनिया के लिए आदर्श हैं।
Q19. चैनालिसिस के 2023 ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स (Chainalysis’ 2023 Global Crypto Adoption Index) के अनुसार जमीनी स्तर पर किस देश ने क्रिप्टो अपनाने में मामलों में शीर्ष स्थान हासिल किया है?
Answer: भारत
हाल ही में जारी चैनालिसिस के 2023 ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स के अनुसार जमीनी स्तर भारत क्रिप्टो अपनाने में 154 देशों में शीर्ष स्थान हासिल किया है. दूसरा स्थान नाईजिरिया का तथा तीसरा स्थान वियतनाम का है।
Q20. उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने 16 सितम्बर 2023 को देश के 84 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार प्रदान किए, इसमें बिहार के कितने लोगों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया ?
Answer: चार
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर देश की प्रदर्शन कला के क्षेत्र के 84 ऐसे कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार प्रदान किए, जो 75 वर्ष से अधिक आयु के हैं और जिन्हें अपने अब तक के करियर में कोई भी राष्ट्रीय सम्मान प्रदान नहीं किया गया है।
इसमें से बिहार के चार लोगों को – मुकेश चन्द्र वोरा, रघुवीर मालिक, भारत सिंह भारती, सुमन कुमार को यह पुरस्कार प्रदान किया गया ।
Q21. एशिया कप 2023 किस देश ने जीता?
Answer: भारत
भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2023 अपने नाम कर लिया है । कोलंबो में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया । श्रीलंका ने सिर्फ 50 रन बना पाए ।
एशिया कप में भारतीय टीम आठवीं बार चैम्पियन बनी है- 1984, 1988, 1991, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में ।
Q22. किस राज्य में ‘सरपंच संवाद’ मोबाइल एप्लिकेशन का अनावरण किया गया ?
Answer: असम
असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राजभवन में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) द्वारा विकसित ‘सरपंच संवाद’ मोबाइल एप्लिकेशन का अनावरण किया।
क्यूसीआई ने पूरे भारत से लगभग 2.5 लाख सरपंचों को जोड़ने के लक्ष्य के साथ एक पहल के रूप में ‘सरपंच संवाद’ की शुरुआत की। यह पहल सरपंचों को अपने-अपने गांवों में हो रही विकासात्मक गतिविधियों को प्रदर्शित करने, सर्वोत्तम प्रथाओं की जानकारी हासिल करने और देश भर के साथी सरपंचों के साथ संबंध स्थापित करने में सक्षम बनाती है।
Q23. भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय हर वर्ष किस तिथि को तेलंगाना मुक्ति दिवस की घोषणा की है ?
Answer: 17 सितंबर
भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय हर वर्ष 17 सितंबर को तेलंगाना मुक्ति दिवस मानाने की घोषणा की है।
इसकी घोषणा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितंबर, 2022 को तेलंगाना मुक्ति के 75 वर्ष पूरे होने पर की थी।
यह पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023
- 7 October 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 6 October 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- Current Affairs 2023 in Hindi (October)| करेंट अफेयर्स 2023
- 28 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- Today’s Current Affairs 26 September in Hindi | 26 सितंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)
MY SOCIAL NETWORK TELEGRAM CHANNEL
DOWNLOAD FREE PDF ALL CURRENT AFFAIRS 2023
UPSC, BPSC, PCS, SSC, IBPS, SSC, RAILWAYS, etc के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी Current Affairs से आप प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है।प्रतियोगिता परीक्षा