21 SEPTEMBER 2023 Current Affairs in Hindi |21 September 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स : देश घटनाचक्र, अन्तराष्ट्रीय घटनाचक्र, आर्थिक बजट, खेल, विविध, से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण Topic जो UPSC, BPSC, PCS, SSC, IBPS, SSC, RAILWAYS, etc के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी Current Affairs से आप प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है।प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रोजाना करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसमें वही सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर रहते हैं, जो आगामी परीक्षा की दृष्टीकोण से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते है।
21 SEPTEMBER Current Affairs in Hindi – 21 सितम्बर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सभी एग्जाम के लिए

21 SEPTEMBER Current Affairs 2023 in Hindi–21 SEPTEMBER 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
Q1. राज्य सभा के सभापति और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ के 18 सितंबर, 2023 की घोषणा के अनुसार उपाध्यक्षों के पैनल में कितने प्रतिशत महिला सांसद हैं?
Answer: 50 प्रतिशत
राज्य सभा के सभापति और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने 18 सितंबर, 2023 को घोषणा की कि उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन किया गया है, जिसमें 50 प्रतिशत महिला सांसद हैं। 8 सदस्यीय पैनल में 4 महिला सदस्य शामिल है।
Q2. ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप 2023 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवान ने कौन सा पदक जीता?
Answer: स्वर्ण पदक
ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप 2023 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी तमिलनाडु की एलावेनिल वलारिवान ने स्वर्ण पदक जीता।
इस प्रतियोगिता में भारत की निश्चल ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में रजत पदक जीता। इस तरह भारत के 16 निशानेबाजों ने रियो विश्वकप में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता।
Q3. हाल ही में संपन्न सिंगापुर ग्रैंड प्रिक्स 2023 (Singapore Grand Prix 2023) का खिताब किसने जीता ?
Answer: कार्लोस सैन्ज़ जूनियर
फेरारी टीम के कार्लोस सैन्ज़ जूनियर ने सिंगापुर ग्रांड प्रिक्स फॉर्मूला वन मोटर कार रेस जीत ली है। कार्लोस सैन्ज़ जूनियर की इस जीत से फॉर्मूला वन में मैक्स वेरस्टैपेन और रेड बुल टीम की लगातार जीत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
फॉर्मूला वन सीज़न- 2023 की 15वीं रेस 17 सितंबर 2023 को सिंगापुर में आयोजित की गई थी।
Q4. निम्न में से किस अस्पताल में हाल में भारत का पहला ट्रांसजेंडर आउट पेशेंट विभाग (Transgender Outpatient Department/OPD) शुरू किया गया है?
Answer: राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली
दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए ओपीडी (OPD) सेवाओं की शुरुआत की गई है।
असुविधा और भेदभाव के डर के कारण, ‘ट्रांसजेंडर्स लोगों अस्पताल आने से संकोच करते थे। इसी को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितम्बर) के अवसर पर, विशेष ओपीडी की शुरुआत की है।
Q5. हाल ही में कहाँ पहली बार ‘दिव्यांगजनों का महाकुंभ’ आयोजित किया गया है?
Answer: वाराणसी
Q6. पहली पैरा कमांडो (Para Commando) बनने का गौरव किस भारतीय महिला को प्राप्त हुआ है?
Answer: पायल छाबड़ा
हरियाणा के कैथल ज़िले की डॉक्टर पायल छाबड़ा ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं में डॉक्टर रहते हुए प्रशिक्षित पैरा परीक्षा पास कर कमांडो बनने का गौरव हासिल किया है।
Q7. नुआखाई त्योहार मुख्य रूप से निम्न में से किस राज्य में मनाया जाता है?
Answer: ओडिशा
नुआखाई त्योहार एक वार्षिक फसल उत्सव है, जो नए चावल के मौसम के आगमन का प्रतीक है। आमतौर पर इसे गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद मनाया जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से भारत में पश्चिमी ओडिशा के लोगों द्वारा मनाया जाता है।
Q8. हाल ही में कहाँ ‘रक्षा और विज्ञान’ पर भारत और मलेशिया देश के बीच 10वीं बैठक आयोजित की गई ?
Answer: नई दिल्ली में
भारत-मलेशिया संयुक्त उप-समिति की 10वीं बैठक का आयोजन 18 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में किया गया, जिसमें रक्षा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग सहयोग पर चर्चा की गई।
Q9. हाल ही में किस देश में तीन साल बाद ‘गांधी वॉक’ के 35वें संस्करण का आयोजन पुन: शुरू किया गया?
Answer: दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग शहर के लेनासिया उपनगर में वार्षिक ‘गांधी वॉक’ के 35वें संस्करण का आयोजन किया गया।
वर्ष 2020 में ‘गांधी वॉक’ कोविड-19 महामारी के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
‘गांधी वॉक’ के दो प्रारूप होते है , जिनमें धावकों के लिए 15 किलोमीटर, जबकि आम लोगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए पांच किलोमीटर लंबी पदयात्रा शामिल है ।
Q10. T20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी पहलीबार किस देश के द्वारा किया जायेगा?
Answer: अमेरिका
संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली बार T20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन किया जाएगा, T20 वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन के लिए USA की तीन शहरों डलास, फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क को चुना है । टूर्नामेंट का सह मेंजबानी वेस्ट इंडीज करेगा।
Q11. 20 सितम्बर 2023 को नई दिल्ली में मानवाधिकारों पर एशिया प्रशांत फोरम की वार्षिक आम बैठक और द्विवार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया?
Answer: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 20 सितम्बर 2023 को नई दिल्ली में मानवाधिकारों पर एशिया प्रशांत फोरम की वार्षिक आम बैठक और द्विवार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया।
Q12. भारत निर्वाचन आयोग ने युवा मतदाताओं को शिक्षित और प्रेरित करने के लिए निम्न में से कॉमिक बुक के किस पात्र को शामिल किया है?
Answer: चाचा चौधरी और साबू
चाचा चौधरी कॉमिक्स की अपार लोकप्रियता को देखते हुए, एक अनूठी पहल “चाचा चौधरी और चुनावी दंगल” नामक एक कॉमिक बुक का विमोचन मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त श्री अनूप चंद्र पांडे तथा श्री अरुण गोयल द्वारा 20 सितम्बर 2023 को निर्वाचन सदन में किया गया।
Q13. ‘स्किल्स ऑन व्हील्स’ पहल किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है?
Answer: कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली में ‘स्किल्स ऑन व्हील्स’ पहल की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, विशेष रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आवश्यक डिजिटल कौशल से लैस करना है।
इस पहल का प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाना और उन्हें भविष्य के नौकरी बाजार की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। यह पहल राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) और इंडसइंड बैंक के बीच एक सहयोगी प्रयास है।
Q14. चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले एशियन गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का ध्वज वाहक कौन होंगे ?
Answer: हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन
चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले एशियन गेम्स में भारतीय दल का ध्वज वाहक भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और शीर्ष मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन एशियन गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का ध्वज वाहक होंगे।
यह पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023
- 7 October 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 6 October 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- Current Affairs 2023 in Hindi (October)| करेंट अफेयर्स 2023
- 28 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- Today’s Current Affairs 26 September in Hindi | 26 सितंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)
MY SOCIAL NETWORK TELEGRAM CHANNEL
DOWNLOAD FREE PDF ALL CURRENT AFFAIRS 2023
UPSC, BPSC, PCS, SSC, IBPS, SSC, RAILWAYS, etc के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी Current Affairs से आप प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है।प्रतियोगिता परीक्षा