7 SEPTEMBER 2023 Current Affairs in Hindi |7 September 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स : देश घटनाचक्र, अन्तराष्ट्रीय घटनाचक्र, आर्थिक बजट, खेल, विविध, से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण Topic जो UPSC, BPSC, PCS, SSC, IBPS, SSC, RAILWAYS, etc के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी Current Affairs से आप प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है।प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रोजाना करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसमें वही सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर रहते हैं, जो आगामी परीक्षा की दृष्टीकोण से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते है।
- BRICS Summit 2023
- 69th National Film Awards 2023 LIST
- Nargis Dutt Award for Best Feature Film 2023
7 SEPTEMBER Current Affairs in Hindi – 7 सितम्बर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सभी एग्जाम के लिए

7 SEPTEMBER Current Affairs 2023 in Hindi–7 SEPTEMBER 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
DOWNLOAD FREE PDF ALL CURRENT AFFAIRS 2023
Q1. राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के सन्दर्भ में सभी कथन सत्य है-
Answer|| सभी कथन सत्य है
1] राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 सितंबर, 2023 को 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया।
2] वर्ष 2023 में 50 स्कूल शिक्षकों, उच्च शिक्षा से 13 शिक्षकों और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय से 12 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
3] वर्ष 2023 से इस पुरस्कार में उच्च शिक्षा विभाग और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है।
Q2. फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2023 कॉन्टेस्ट में बेस्ट बर्ड फोटोग्राफी का पुरस्कार किसे दिया गया?
Answer: जैक ज़ी
अमेरिकी फ़ोटोग्राफ़र जैक ज़ी ने, ‘ग्रैब द बुल बाई द हॉर्न्स’ विषय पर बर्ड फ़ोटोग्राफ़ी ऑफ़ द ईयर प्रतियोगिता में प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है।
Q3. भारत की अध्यक्षता में होने वाले G20 सम्मलेन में कितने देशों को ‘अतिथि देश’ के रूप में आमंत्रित किया गया है?
Answer: 9
भारत की अध्यक्षता में होने वाले G20 सम्मलेन में 9 देशों – बांग्लादेश, ईजिप्ट, मॉरिशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात को शामिल किया गया है. तथा G20 में 19 देश और यूरोपियन यूनियन शामिल है।
Q4. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) को किस ‘यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया ?
Answer: डीम्ड यूनिवर्सिटी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनसीईआरटी के 63वें स्थापना दिवस समारोह में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) को ‘मानित विश्वविद्यालय’ यानि कि डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दे दिया गया है।
Q5. मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 का खिताब किसने जीता?
Answer: प्रवीणा अंजना
उदयपुर की 23 वर्षीय प्रवीणा अंजना ने मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 का खिताब जीता और इस अक्टूबर 2023 में जापान में आयोजित होने वाली मिस इंटरनेशनल पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राजस्थान , जयपुर की 20 वर्षीय छात्रा प्रियन सैन ने नई दिल्ली में 26 अगस्त को आयोजित मिस डिवाइन ब्यूटी कांटेस्ट 2023 में मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब जीता।
Q6. ‘अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ (International Literacy Day) किस तिथि को मनाया जाता है?
Answer: 8 सितम्बर
‘अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ प्रति वर्ष 8 सितंबर 2023 को मनाया जाता है।
यूनेस्को 8 सितंबर 2023 को ‘परिवर्तनशील दुनिया के लिए साक्षरता को बढ़ावा देना: टिकाऊ और शांतिपूर्ण समाजों की नींव का निर्माण’ विषय के तहत अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाएगा।
भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने के लिए 1 सितंबर से 8 सितंबर 2023 तक साक्षरता सप्ताह आयोजित करने का निर्णय लिया है।
Theme: 2023- ‘Promoting literacy for a world in transition: Building the foundation for sustainable and peaceful societies’
Q7. विश्व की सबसे ऊंची नटराज की प्रतिमा कहाँ स्थापित की गई है?
Answer: भारत मंडपम नई दिल्ली में
भारत G-20 सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विश्व की सबसे ऊंची नटराज की प्रतिमा दिल्ली में भारत मंडपम में स्थापित की गई है। अष्ठ धातु से बनी यह प्रतिमा 28 फीट लम्बी है और इसका वजन 20 टन है। जिसे लॉस्ट वैक्स तकनीक से बनाया गया है।
Q8. ‘ मालवीय मिशन’ निम्न में से किस मंत्रालय की पहल है?
Answer: शिक्षा मंत्रालय
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में नई दिल्ली में मालवीय मिशन – शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की।
मालवीय मिशन के प्राथमिक उद्देश्यों में से एक शिक्षकों के लिए विशेष और अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करना है।
Q9. भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2023 में किस स्थान पर रहा?
Answer: छठे
भारतीय महिला टीम एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2023 में थाईलैंड से मिली 0-3 की हार के बाद छठे स्थान पर रही।
भारतीय पुरुष टीम ने कोरिया गणराज्य के प्योंगचांग में एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2023 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कांस्य पदक के साथ अपने सफर को समाप्त किया।
Q10. नई दिल्ली में 6 सितंबर, 2023 को “एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड (OSOWOG) के बारे में ट्रांसनेशनल ग्रिड इंटरकनेक्शन” पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किसके द्वारा किया गया?
Answer: पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड)
18वें जी-20 शिखर सम्मेलन के क्रम में, नई दिल्ली में 6 सितंबर, 2023 को “एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड (OSOWOG) के बारे में ट्रांसनेशनल ग्रिड इंटरकनेक्शन” पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। यह सम्मेलन भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन एक ‘महारत्न’ कंपनी, पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) द्वारा आयोजित किया गया।
Q11. हाल ही में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान ने ‘डॉ वी जी पटेल मेमोरियल अवार्ड -2023’ सम्मानित किया गया है?
Answer: सत्यजीत मजूमदार
मुंबई में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड लेबर स्टडीज के डीन के रूप में कार्यरत प्रोफेसर सत्यजीत मजूमदार को ‘डॉ वी जी पटेल मेमोरियल अवार्ड -2023’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार भारत में उद्यमिता को बढ़ावा देने और मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया ।
Q12. किसके द्वारा 4 सितंबर 2023 को “एडॉप्ट ए हेरिटेज 2.0 प्रोग्राम” में इंडियन हेरिटेज ऐप और ई-परमिशन पोर्टल लॉन्च किया गया?
Answer: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने 4 सितंबर 2023 को “एडॉप्ट ए हेरिटेज 2.0 प्रोग्राम” में इंडियन हेरिटेज ऐप और ई-परमिशन पोर्टल लॉन्च किया।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने स्मारकों के संरक्षण में कॉर्पोरेट हितधारकों के साथ सहयोग के लिए ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज 2.0’ कार्यक्रम शुरू किया। यह कार्यक्रम 2017 में शुरू किया गया था जो पिछली योजना का एक नया संस्करण है।
Q13. केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘शिक्षकों और उद्यमियों’ को सशक्त बनाने के लिए किसके साथ समझौता किया है?
Answer: मेटा
केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय और मेटा के बीच 3 साल की साझेदारी “शिक्षा से उद्यमिता : छात्रों, शिक्षकों और उद्यमियों की एक पीढ़ी का सशक्तिकरण” की शुरुआत की।
Q14. पुस्तक ” कलर्स ऑफ डिवोशन” के लेखक कौन है?
Answer: अनीता भरत शाह
हाल ही में अनीता भरत शाह द्वारा लिखित पुस्तक ” कलर्स ऑफ डिवोशन” प्रकाशित हुई है। इस पुस्तक का उद्देश्य संत और संस्थापक श्री वल्लभाचार्य द्वारा निर्धारित पुष्टिमार्ग की भारतीय दार्शनिक अवधारणा के अंतर्निहित संबंधों को समझना है, जिसने उस कला को प्रेरित किया जो वल्लभ सम्प्रदाय की धार्मिक प्रथाओं में उपयोग के लिए बनाई गयी थी
Q15. भारत के पहले AI-संचालित एंटी-ड्रोन सिस्टम को क्या नाम दिया गया है?
Answer: इंद्रजाल
हैदराबाद स्थित एक रोबोटिक्स फर्म ग्रेन रोबोटिक्स ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) द्वारा संचालित एक अत्याधुनिक स्वायत्त एंटी-ड्रोन प्रणाली का अनावरण किया है, जिसे इंद्रजाल नाम दिया गया है।
इंद्रजाल प्रणाली भारत में अपनी तरह की पहली प्रणाली है जो पूरे शहरों को विभिन्न ड्रोन खतरों से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Q16. पहले डब्ल्यूएचओ पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन 2023 के परिणाम को रेखांकित करने वाला ‘गुजरात घोषणा पत्र’ जारी किया, जो पुष्टि करता है-
(C) स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारंपरिक चिकित्सा के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने “गुजरात घोषणा पत्र” के रूप में पहले डब्ल्यूएचओ पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन 2023 का परिणाम दस्तावेज जारी किया। “गुजरात घोषणा पत्र” स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारंपरिक चिकित्सा के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
Q17. इटालियन ग्रांड प्रिक्स 2023 का ख़िताब किसने जीता?
Answer: मैक्स वेरस्टैपेन
मैक्स वेरस्टैपेन ने 2023 इटालियन ग्रांड प्रिक्स में इतिहास रचा, अपनी लगातार 10वीं फॉर्मूला 1 जीत हासिल करते हुए एक उल्लेखनीय नया रिकॉर्ड बनाया।
मैक्स वेरस्टापेन ने फॉर्मूला वन में एक सीजन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की, एक दशक पहले सेबेस्टियन वेटल के लगातार नौ जीत के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
Q18. G20 सदस्य देशों के पास दुनिया का GDP का कितना प्रतिशत हिस्सा है?
Answer: 85%
G20 सदस्य देशों के पास दुनिया की GDP का 85 प्रतिशत हिस्सा है, G20 देशों में दुनिया की दो-तिहाई जनसँख्या रहती है।
- G20 अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का महत्वपूर्ण मंच है।
- 1999 में एशिया में वित्तीय संकट के बाद वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के लिए वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दे पर चर्चा के लिए G20 का गठन किया गया था। समिति की उद्घाटन बैठक दिसंबर 1999 में बर्लिन में हुई थी।
- भारत G20 की अध्यक्षता 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक करेगा।
- G20 में 19 देश और यूरोपियन यूनियन शामिल है।
- G20 की कार्य सूची में – व्यापार, जलवायु, सतत विकास, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण और भ्रष्टाचार विरोधी शामिल है।
Q19. हाल ही में दुनिया का पहला पोर्टेबल अस्पताल ‘आरोग्य मैत्री क्यूब’ कहाँ लांच किया गया है?
Answer: गांधीनगर
भारत ने दुनिया का सबसे छोटा एमरजेंसी अस्पताल तैयार किया है। ये एक ऐसा अस्पताल है जो 72 चौकोर खानों में बंद है। इतना छोटा कि इसे कहीं भी एयर लिफ्ट करके ले जाया जा सकता है।
इसे आरोग्य मैत्री क्यूब नाम दिया गया है, भारत ने प्रोजेक्ट BHISHM ( भारत हेल्थ इनिशिएटिव और सहयोग, हित एंड मैत्री) के तहत निर्माण किया गया है।
इसे आसमान से ज़मीन पर या पानी में फेंका जा सकता है और ये खराब नहीं होगा। लोहे के तीन फ्रेम – उनमें 12 अलग-अलग बॉक्स और 36 खाने, इसका कुल वजन 720 किलोग्राम है। युद्ध के मैदान में या डिजास्टर की लोकेशन पर इस अस्पताल को ले जाकर Operation theatre को 8 से 10 मिनट में तैयार किया जा सकता है। जिससे मरीजों को समय पर उपचार किया जा सके।
Q20. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल ही में कहाँ पहली बार सामुदायिक रेडियो का शुभारम्भ किया?
Answer: जम्मूकश्मीर
जम्मू कश्मीर में पहली बार सामुदायिक रेडियो का शुभारम्भ किया गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इसका उद्घाटन जम्मू विश्वविद्यालय में 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर किया ।
Q21. हाल ही में एनसीईआरटी ने किसके सहयोग से स्वास्थ्य पर आधारित ‘लेट्स मूव फॉरवार्ड’ कॉमिक बुक जारी किया?
Answer: यूनेस्को
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हाल ही में नई दिल्ली के कौशल भवन में “लेट्स मूव फॉरवर्ड” नामक एक अभिनव कॉमिक बुक लॉन्च किया, यह कॉमिक बुक एनसीईआरटी और यूनेस्को दोनों ने इसे मिलकर बनाया है। कॉमिक बुक टीन हेल्थ और वेलबीइंग को बढ़ावा देने पर फोकस किया है।
यह पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023
- 21 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 20 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 17 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 15 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 14 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
MY SOCIAL NETWORK TELEGRAM CHANNEL
DOWNLOAD FREE PDF ALL CURRENT AFFAIRS 2023
UPSC, BPSC, PCS, SSC, IBPS, SSC, RAILWAYS, etc के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी Current Affairs से आप प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है।प्रतियोगिता परीक्षा