8 SEPTEMBER 2023 Current Affairs in Hindi |8 September 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स : देश घटनाचक्र, अन्तराष्ट्रीय घटनाचक्र, आर्थिक बजट, खेल, विविध, से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण Topic जो UPSC, BPSC, PCS, SSC, IBPS, SSC, RAILWAYS, etc के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी Current Affairs से आप प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है।प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रोजाना करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसमें वही सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर रहते हैं, जो आगामी परीक्षा की दृष्टीकोण से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते है।
8 SEPTEMBER Current Affairs in Hindi – 8 सितम्बर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सभी एग्जाम के लिए

8 SEPTEMBER Current Affairs 2023 in Hindi–8 SEPTEMBER 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
DOWNLOAD FREE PDF ALL CURRENT AFFAIRS 2023
Q1. एक्सरसाइज ब्राइट स्टार- 23′ (BRIGHT STAR-23) का आयोजन 27 अगस्त से 16 सितंबर 2023 कहाँ किया जायेगा?
Answer: मिस्र
एक्सरसाइज ब्राइट स्टार- 23′ का आयोजन 27 अगस्त से 16 सितंबर 2023 तक मिस्र में आयोजित किया जायेगा। तीनों सेनाओं के इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में 34 देशों की भागीदारी होगी। यह मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
Q2. एक्सरसाइज ब्राइट स्टार- 23′ (BRIGHT STAR-23) में निम्न में से कौन भारतीय युद्ध पोत हिस्सा ले रहा है?
Answer: आईएनएस सुमेधा
एक्सरसाइज ब्राइट स्टार- 23′ में भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमेधा हिस्सा ले रही है, यह एक्सरसाइज ब्राइट स्टार में भारतीय नौसेना की पहली भागीदारी है, जिसमें अन्य मित्रवत विदेशी नौसेनाओं के नौसेना जहाजों की भी भागीदारी होगी। यह अभ्यास गहन संचालन और प्रशिक्षण के साथ दो सप्ताह तक चलेगा, जिसका उद्देश्य भाग लेने वाली नौसेनाओं की एक एकीकृत बल के रूप में एक साथ काम करने की क्षमता की पुष्टि करना है।
Q3. विश्व फिजियोथेरेपी दिवस (World Physiotherapy Day (World PT Day) किस तिथि को मनाया जाता है?
Answer: 8 सितम्बर
1996 से हर वर्ष 8 सितम्बर को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया जाता है, इस पेशे की स्थापना का सम्मान करने के लिए यह दिन 1951 में निर्धारित किया गया। यह दिन फिजियोथेरेपिस्टों के समर्पण और उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली अमूल्य सेवाओं को समर्पित है।
इस वर्ष , 8 सितंबर 2023 को, विश्व पीटी दिवस गठिया पर केंद्रित है, जिसमें सूजन संबंधी गठिया के विभिन्न रूपों पर गहन शोध की जा रही है।
Q4. जापान की कंपनी ‘हिटाची पेमेंट सर्विसेज’ (Hitachi Payment Services) ने किसके साथ मिलकर देश का पहला ‘व्हाइट लेवल UPI-ATM’ लॉन्च किया।
Answer: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)
हिटाची पेमेंट सर्विसेज (Hitachi Payment Services) ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ मिलकर ‘व्हाइट लेवल UPI-ATM’ की शुरुआत की है। हिटाची पेमेंट सर्विसेज जापान-बेस्ड हिटाची की सब्सिडियरी कंपनी है।
इसके जरिए ग्राहक डेबिट या क्रेडिट कार्ड के बिना यूपीआई के जरिए कैश निकाल सकते हैं। यह डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।
Q5. अमेजन इंडिया ने 6 सितंबर, 2023 को रोजगार योग्य दिव्यांग व्यक्तियों के साथ जुड़ने और मुख्यधारा के कार्यबल में उनकी भागीदारी को सक्षम करने के लिए कितने राज्य के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
Answer: 5
अमेजन इंडिया ने 6 सितंबर, 2023 को रोजगार योग्य दिव्यांग व्यक्तियों के साथ जुड़ने और मुख्यधारा के कार्यबल में उनकी भागीदारी को सक्षम करने के 5 राज्यों- हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु, सरकारों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
Q6. नैसकॉम के नए चेयरपर्सन के रूप में किसे चुना गया है?
Answer: राजेश नांबियार
IT उद्योग जगत की शीर्ष संस्था नैसकॉम (National Association of Software and Service Companies, NASSCOM) ने कॉग्निजेंट इंडिया (Cognizant India) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राजेश नांबियार को अपना चेयरपर्सन नियुक्त किया है।
Q7. किस राज्य की सरकार ने 6 सितंबर, 2023 को देश की पहली सोलर सिटी का लोकार्पण किया?
Answer: मध्यप्रदेश
6 सितंबर, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश की पहली सोलर सिटी सांची का लोकार्पण किया। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित विश्व धरोहर स्मारक स्थल सांची नगर, देश की पहली सोलर सिटी बन गई है। सांची में कार्बन उत्सर्जन कम करना एवं नेट जीरो शहर बनाने का लक्ष्य है।
Q8. 25 और 26 सितंबर 2023 को भारत ड्रोन शक्ति-2023 का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
Answer: गाजियाबाद
25 और 26 सितंबर 2023 को गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर भारत ड्रोन शक्ति का आयोजन हो रहा है। इसका आयोजन भारतीय वायुसेना और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया (DFI) मिलकर कर रहे हैं। इन दो दिनों में यहां भारतीय ड्रोन उद्योग 50 से अधिक लाइव हवाई प्रदर्शन करेंगे।
Q9. विश्व साक्षरता दिवस (International Literacy Day ) 2023 की थीम है?
Answer: ‘परिवर्तनशील दुनिया में साक्षरता को बढ़ावा देना: स्थाई और शांतिपूर्ण समाजों की नींव का निर्माण करना’ है ।
विश्व साक्षरता दिवस प्रतिवर्ष 8 सितंबर को मनाया जाता है, 2023 में मनाये जा रहे विश्व साक्षरता दिवस का थीम- ‘परिवर्तनशील दुनिया में साक्षरता को बढ़ावा देना : स्थाई और शांतिपूर्ण समाजों की नींव का निर्माण करना’ है ।
Q10. 48वां टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) के सन्दर्भ में सभी कथन सत्य है-
- 48वां टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 7 – 17 सितंबर 2023 को कनाडा में शुरू हुआ।
- TIFF में भाग लेने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव (फिल्म) पृथुल कुमार करेंगे।
- TIFF 2023 में छह भारतीय फिल्मों का चयन किया है।
- इस साल Toronto International Film Festival ने अपने आधिकारिक चयन का हिस्सा बनने के लिए छह भारतीय फिल्मों का चयन किया है। इन फिल्मों में तरसेम सिंह धंधवार द्वारा निर्देशित “डियर जस्सी”, निखिल नागेश भट्ट द्वारा निर्देशित “किल” और करण बुलानी द्वारा निर्देशित “थैंक यू फॉर कमिंग” शामिल हैं।
Q11. हाल ही में किस राज्य के काला जीरा चावल को जीआई टैग दिया गया ?
Answer: ओडिशा
यह पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023
- 21 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 20 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 17 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 15 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 14 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
MY SOCIAL NETWORK TELEGRAM CHANNEL
DOWNLOAD FREE PDF ALL CURRENT AFFAIRS 2023
UPSC, BPSC, PCS, SSC, IBPS, SSC, RAILWAYS, etc के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी Current Affairs से आप प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है।प्रतियोगिता परीक्षा