Current Affairs 2023 in Hindi (August) |Current Affairs 2023 : देश घटनाचक्र, अन्तराष्ट्रीय घटनाचक्र, आर्थिक बजट, खेल, विविध, से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण Topic जो UPSC, BPSC, PCS, SSC, IBPS, SSC, RAILWAYS, etc के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी Current Affairs से आप प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है।प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रोजाना करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसमें वही सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर रहते हैं, जो आगामी परीक्षा की दृष्टीकोण से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते है।
Current Affairs 2023 in Hindi (August ) |Current Affairs 2023| करेंट अफेयर्स 2023|करेंट अफेयर्स 2023 सभी एग्जाम के लिए

Download free PDF All current Affairs 👇
Daily Current Affairs 2023 in Hindi | Download Free PDF
30 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. भारत में नॉर्वे की नया राजदूत किसे नियुक्त किया गया है- श्रीमती मे-एलिन स्टेनर
Q2. ग्लोबल रिसर्च एलायंस (वैश्विक अनुसंधान गठबंधन) की स्थापना किस देश के द्वारा किया गया है- न्यूजीलैंड
Q3. “अभ्यास ब्राइट स्टार- 23” के सन्दर्भ में सभी कथन सत्य है-
- यह तीन सेनाओं का एक बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास है जिसका नेतृत्व
- यूएस सेंटकॉम और मिस्र सेना द्वारा किया जाएगा।
- यह युद्ध अभ्यास मिस्र के मोहम्मद नागुइब सैन्य अड्डे पर 31 अगस्त से 14 सितंबर 2023 तक आयोजित किया जायेगा।
- इस युद्ध अभ्यास में भारत सहित 34 देश हिस्सा लेंगे।
Q4. सौ प्रतिशत एथेनॉल से चलने वाली विश्व की पहली कार बीएस 6 स्टेज II ‘इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल’ किस कंपनी ने लॉन्च किया- टोयोटा किर्लोस्कर द्वारा
Q5. मिस इंडिया अर्थ 2023 का खिताब किसने जीता है- प्रियन सेन
Q6. हाल ही कौन ‘गगनयान मिशन’ के दौरान ‘व्योममित्र’ नामक महिला रोबोट को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है- ISRO
Q7. जिम्बाब्वे देश के दूसरी बार राष्ट्रपति किसे चुना गया है- ‘एमर्सन मंगाग्वा’
Q8. कौन सा देश ‘कर्नाटक कल्चरल फेस्टिवल’ की मेजबानी की- श्रीलंका
Q9. ओणम पर्व किस राज्य की एक प्रमुख त्योहार है- केरल
Q10. रेजोल्यूट ड्रेगन-23 (Resolute Dragon 23) अभ्यास निम्न में से किस दो देशों के बीच अक्टूबर 2023 में आयोजित किया जायेगा- अमेरिका- जापान
Q11. भारत G-20 अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2024 के लिए B-20 की अध्यक्षता किस देश को सौपा- ब्राजील
Q12. भारत किसके साथ मिलकर दिल्ली में जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करेगा- एशियाई विकास बैंक
29 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कौन सा पदक जीता- स्वर्ण पदक
फाइनल में नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता।
Q2. 28 अगस्त, 2023 को भारत- बांग्लादेश पांचवीं वार्षिक रक्षा वार्ता कहाँ आयोजित किया गया- ढाका में
Q3. राष्ट्रीय खेल दिवस किस तिथि को मनाया जाता है- 29 अगस्त
Q4. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 28 अगस्त, 2023 तेलुगु फिल्म के किस दिवंगत अभिनेता के जन्म शताब्दी पर एक स्मारक सिक्का जारी किया- एन.टी. रामा राव
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 28 अगस्त, 2023 राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में स्वर्गीय श्री एन.टी. रामाराव के शताब्दी वर्ष पर ₹100 स्मारक सिक्का जारी किया।
Q5. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो किसके अध्ययन के लिए ‘आदित्य एल-1’ लांच करेगा- सूर्य के अध्ययन के लिए
Q6. काजीरंगा नेशनल पार्क की पहली महिला क्षेत्र निदेशक (फील्ड डायरेक्टर) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है- सोनाली घोष
Q7. फार्मूला वन डच ग्रां प्री 2023 का अवार्ड किसने जीता- मैक्स वेरस्टैपेन
Q8. बहुपक्षीय त्रि-सेवा एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 में निम्न में से कौन सा देश शामिल है- भारत, मिस्र, अमेरिका, सऊदी अरब, ग्रीस और कतर
Q9. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की- 35%
Q10. परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस किस तिथि को मनाया जाता है- 29 अगस्त
28 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. एक्सेरसाइज ब्राइट स्टार-23 (EXERCISE BRIGHT STAR-23) 27 अगस्त से 16 सितम्बर, 2023 तक कहाँ आयोजित किया जा रहा है- काहिरा
Q2. पुस्तक “Pitchside: My Life in Indian Cricket” के लेखक कौन है- अमृत माथुर
Q3. ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ को कब लॉन्च किया गया था- 25 जून 2015
Q4. IBSA-2023 विश्व खेलों में भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने किस देश को हराकर स्वर्ण पदक जीता- ऑस्ट्रेलिया
Q5. द्विवार्षिक “ओसइंडेक्स समुद्री अभ्यास” का 5वां संस्करण 22-25 अगस्त 2023, किन दो देशो के बीच संपन्न हुआ- भारत – ऑस्ट्रेलिया
Q6. जी-20 के सहभागी समूह, बी-20 (बिजनेस 20) शिखर सम्मेलन भारत 2023 का थीम क्या है- R.A.I.S.E.
(RAISE, It is about Responsibility, Acceleration, Innovation, Sustainability and Equality)
Q7. विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में भारतीय बैडमिंटन खिलाडी एच. एस. प्रणॉय ने कौन सा पदक जीता- कांस्य पदक
Q8. टेली-लॉ- 2.0 (Tele-Law 2.0) किसके द्वारा लॉन्च किया- अर्जुन राम मेघवाल
Q9. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में आधिकारिक रूप से किस देश को 18वां ट्रेकोमा मुक्त देश के रूप में मान्यता दी है- इराक
Q10. 28 अगस्त, 2023 को गाँधीनगर, गुजरात में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता कौन करेंगे- श्री अमित शाह
27 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरक भाषणों से संकलित पुस्तकें ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ पुस्तक का लोकार्पण किसके द्वारा किया गया- श्री अनुराग सिंह ठाकुर
Q2. पंचायती राज मंत्रालय की किस योजना ने ई-गवर्नेंस 2023 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता- स्वामित्व योजना
Q3. इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड (India Smart Cities Awards Contest (ISAC) 2022 में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार किसे दिया गया- मध्य प्रदेश
Q4. इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड प्रतियोगिता 2022 (India Smart Cities Awards Contest (ISAC) में सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट शहर का पुरस्कार किसे दिया गया– इंदौर
Q5. इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड 2022 (India Smart Cities Awards Contest (ISAC) में किस केन्द्रीय शासित प्रदेश को स्वच्छ यूटी का पुरस्कार दिया गया- चंडीगढ़
Q6. असम कैबिनेट ने 25 अगस्त, 2023 को कितने नए जिलों के गठन को मंजूरी दी है- 4
Q7. ISSF World Championship 2023 में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते- 6
Q8. चीन के हांगझू में आयजित 19वीं एशियाई खेलों के लिए भारतीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने कितने भारतीय खिलाड़ियों की स्वीकृति प्रदान की है- 634 खिलाड़ियों की
Q9. चंद्रमिशन की सफलता के उपलक्ष्य में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को किस रूप में मनाने की घोषणा की है- “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” के रूप में
Q10. जल शक्ति मंत्रालय के लघु सिंचाई योजनाओं की छठी गणना रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक लघु सिंचाई योजनाएं किस राज्य में है- उत्तर प्रदेश
Q11. 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 चन्द्रमा की सतह पर भारत ने जिस जगह विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान उतरे थे, उस स्थान को क्या नाम दिया गया- ‘शिव शक्ति’
चन्द्रमा की सतह पर जिस जगह विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान उतरे थे, उस का नाम ‘शिव शक्ति’ बिन्दु रखा जायेगा। जिस जगह पर चन्द्रयान-2 का लैंडर क्रैश हुआ था उसे तिरंगा बिन्दु के नाम से जाना जायेगा।
Q12. प्रशांत महासागर में किस देश के परमाणु विद्युत संयंत्र से रेडियोधर्मी पानी छोड़े जाने के कारण चर्चे में है- जापान
26 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 25 अगस्त, 2023 को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ के किस पूर्व प्रमुख की स्मृति में एक डाक टिकट जारी किया- दादी प्रकाशमणि
Q2. किस देश के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया- ग्रीस
Q3. AAI अड्डों के टर्मिनल बिल्डिंग आर्किटेक्चर पर पुस्तक का विमोचन 25 अगस्त 2023 को नई दिल्ली में किसके द्वारा किया गया- श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
Q4. इनवॉयस प्रोत्साहन योजना ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ (‘Mera Bill Mera Adhikaar’) का शुभारंभ किस तिथि को किया जायेगा- 1 सितंबर, 2023 से
Q5. पुस्तक ‘OUR MOON HAS BLOOD CLOTS’ के लेखक कौन है- राहुल पंडित
Q6. मोहाजिर-10 ड्रोन का परिक्षण किस देश के द्वारा किया गया- ईरान
Q7. ‘डिजी यात्रा’ शुरू करने वाला पूर्वोत्तर भारत का पहला हवाई अड्डा कौन सा है- गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, गुवाहाटी
Q8. ‘विश्व जल सप्ताह कार्यक्रम का मेजबानी कौन सा देश करता है- स्वीडन
विश्व जल सप्ताह 2023, 20-24 अगस्त 2023 तक मनाया गया।
Q9. महिला समानता दिवस (Women’s Equality Day) किस तिथि को मनाया जाता है- 26 अगस्त
महिला समानता दिवस 2023 की थीम- Embrace Equity है।
Q10. 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म ‘रॉकेट्री – द नाम्बी इफेक्ट’ के निर्देशक कौन है- आर माधवन
25 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. ब्रिक्स ने हाल में कितने नए देशों को ग्रुप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है- 6
अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करने का निर्णय लिया है।
Q2. 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार किस फिल्म को दिया गया- रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट
- बेस्ट फीचर फिल्म – रॉकेट्री द नाम्बी इफेक्ट (आर माधवन)
- बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम
- बेस्ट एक्ट्रेस – आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)
- बेस्ट एक्टर – अल्लू अर्जुन (पुष्पा फिल्म)
- बेस्ट डायरेक्टर- बकुल मटियानी (स्माइल प्लीज)
- सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म – एक था गांव
Q3. नरगिस दत्त अवॉर्ड 2023 किस फिल्म को दिया गया- द कश्मीर फाइल्स
Q4. चंद्रयान-3 के सन्दर्भ में सभी कथन सत्य है-
23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बन गया ।
- 14 जुलाई, 2023 को श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को लांच किया गया था।
- चंद्रयान-3 का उद्देश्य- चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराना तथा चंद्रमा की सतह पर शोध कराना है।
- भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाला विश्व का पहला देश भी बन गया है।
Q5. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने 23 अगस्त, 2023 को 100 माइक्रोसाइट्स परियोजना के तहत पहला एबीडीएम माइक्रोसाइट कहाँ लॉन्च किया- मिजोरम
Q6. “अबुआ आवास योजना” की घोषणा निम्न में से किस राज्य सरकार द्वारा किया गया है- झारखण्ड
Q7. फिडे शतरंज विश्व कप 2023 किस खिलाड़ी ने जीता- मैग्नस कार्लसन
Q8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ की शुरुआत की है- उत्तराखंड
Q9. ISSF world championship 2023 में भारत के शूटर अमनप्रीत सिंह ने कौन सा पदक जीता- गोल्ड मेडल
Q10. भारत ने अफ्रीका में कितने नये दूतावास खोले हैं- 16
Q11. यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने हाल ही में किस देश के रेसलिंग एसोसिएशन की सदस्यता को ख़त्म कर दिया है- भारत
Q12. चीन ने किस देश के समुद्री भोजन के सभी आयात को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है- जापान
24 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने 22 अगस्त, 2023 को राजस्थान के किस अभ्यारण को राज्य का पांचवा बाघ अभयारण्य घोषित किया है- धौलपुर-करौली रिजर्व
Q2. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश कौन बना है- भारत
Q3. भारत के निर्वाचन आयोग ने किसे नेशनल आइकॉन के रूप में चुना है- सचिन तेंदुलकर को
Q4. केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया महिला लीग का नाम बदलकर क्या रखा है- अस्मिता महिला लीग
Q5. थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है- श्रेथा थाविसिन
Q6. समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा निगरानी के लिए भारत ने हाल ही में समुद्री टोही विमान ‘ड्रोनियर-228’ किस देश को सौपा है- श्रीलंका
Q7. फिल्म अभिनेता इरफान खान के जीवन पर लिखी पुस्तक ‘इरफान: ए लाइफ इन मूवीज’ (Irrfan: A Life in Movies) के रचनाकर कौन हैं- शुभ्रा गुप्ता
Q8. ‘अन्नपूर्णा खाद्य पैकेट योजना’ किस राज्य में आरंभ किया गया है– राजस्थान
Q9. हाल ही में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Limited – BPCL) ने किसे अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है- राहुल द्रविड़
Q10. हाल ही में भारतीय तटरक्षक ने समुद्री सहयोग बढ़ाने के लिए किस देश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं- फिलीपींस
Q11. 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मलेन 2023 किस थीम के साथ मनाया गया – ‘ब्रिक्स और अफ्रीका: पारस्परिक रूप से त्वरित विकास, सतत विकास और समावेशी बहुपक्षवाद के लिए साझेदारी।’
23 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. किस राज्य की सरकार ने “मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना” लागू किया- मध्य प्रदेश
Q2. 20वीं आसियान-भारत आर्थिक मंत्रियों की बैठक का आयोजन कहा किया गया- इंडोनेशिया
आसियान 10 देशों का समूह है – ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के
Q3. वर्ष 2022-23 में भारत के कुल वैश्विक व्यापार में आसियान के साथ हुए व्यापार की हिस्सेदारी कितनी प्रतिशत थी- 11.3 प्रतिशत
Q4. ब्रिक्स समूह का 15वां शिखर सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया जा रहा है- जोहान्सबर्ग
Q5. भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat-NCAP) किसके द्वारा लांच किया गया- श्री नितिन गडकरी
Q6. सामाजिक-आर्थिक विकास पर इंटरनेट के प्रभाव को उजागर करने हेतु “भारत इंटरनेट उत्सव” का आयोजन कब से कब तक किया गया- 7 जुलाई 2023 से 21अगस्त 2023 तक
Q7. जी-20 संस्कृति कार्य-समूह (CWG) की चौथी बैठक 23 अगस्त 2023 को कहाँ प्रारंभ किया जा रहा है- वाराणसी में
Q8. हाल ही में USA स्थित एक्शन फॉर नेचर ने किस भारतीय को इंटरनेशनल यंग ईको-हीरो अवार्ड 2023 से सम्मानित किया- ईहा दीक्षित
Q9. भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त सीमा शुल्क समूह (Joint Group of Customs-JGC) की 14वीं बैठक 21 और 22 अगस्त, 2023 को कहाँ आयोजित की गई- नई दिल्ली
Q10. विश्व जल सप्ताह 2023 कब से कब तक मनाया जा रहा है- 20 से 24 अगस्त
विश्व जल सप्ताह 2023 की थीम: सीड्स ऑफ चेंज: इनोवेटिव सॉलूशंस फॉर ए वॉटर वाइज वर्ल्ड्स’ है।
Q11. “द हीरो ऑफ कुमायूँ : द लाइफ ऑफ जिम कॉर्बेट” के लेखक कौन है- डफ हार्ट-डेविस
Q12. विश्व बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट में भारत में वर्ष 2023-24 में वृद्धि कितने प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है– 6.3 %
22 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. ‘मैकडॉगल क्रीक’ जंगल में आग लगने के कारण किस देश में आपात स्थिति घोषित की है- कनाडा
Q2. किसने 20 अगस्त, 2023 को एशियाई जूनियर स्क्वैश व्यक्तिगत चैंपियनशिप के अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता- अनाहत सिंह
Q3. फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में स्पेन ने किस देश को हराकर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया- इंग्लैण्ड
Q4. फीफा महिला कप 2023 में किसे गोल्डन बूट अवार्ड से सम्मानित किया गया- हिनाता मियाजावा
- गोल्डन बूट – (सर्वाधिक गोल) – हिनाता मियाजावा ( जापान, 5 गोल)
- गोल्डन बॉल – (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) – ऐताना बोनाटी ( स्पेन)
- गोल्डन ग्लव – (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) – मैरी अर्प्स ( इंग्लैंड)
Q5. विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस (World Senior Citizens Day) किस तिथि को मनाया जाता है- 21 अगस्त
Q6. आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (Army Wives Association welfare- AWWA) द्वारा आयोजित ‘अस्मिता ‘ (ASMITA) कार्यक्रम सम्बंधित है- सैन्यकर्मियों की पत्नियों की प्रेरणादायक कहानियाँ से
Q7. हाल ही में किस देश के चंद्र मिशन लूना -25 अंतरिक्ष यान के चंद्रमा के सतह से टकराने बाद नष्ट हो गया- रूस
Q8. साउथ इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया है- पी आर शेषाद्री
Q9. किस राज्य के मैटी केला (Matti banana) को भौगोलिक संकेत (जी आई टैग) प्रदान किया गया- तमिलनाडु
Q10. भारत ने खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी के 16वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में कौन सी रैंक हासिल की- दूसरा
Q11. भारत में ऑस्ट्रेलिया के नए राजदूत कौन है- फिलिप ग्रीन
Q12. मालाबार-23 अभ्यास किन देशों के बीच आयोजित किया गया- भारत – ऑस्ट्रेलिया – अमेरिका – जापान
20-21 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. महिला फीफा विश्व कप 2023 का खिताब किसने जीता- स्पेन
Q2. जी-20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक 19 अगस्त 2023 को कहाँ किया गया- बेंगलुरू में
Q3. कौन सा राज्य 18 अगस्त, 2023 को अधिसूचना जारी की और सम्पूर्ण राज्य को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है- हिमाचल प्रदेश
Q4. आदिवासी क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को बढ़ने के उद्देश्य से किस राज्य की सरकार ने ‘भगवान बिरसा मुंडा सड़क योजना’ के कार्यान्वयन की घोषणा की- महाराष्ट्र सरकार ने
Q5. प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के सन्दर्भ में सभी कथन सही है-
- इस योजना को 28 अगस्त 2014 को शुरू किया गया था।
- 9 अगस्त 2023 तक जन धन खातों की कुल संख्या 50 करोड़ से अधिक हो गई है।
- प्रधानमंत्री जन धन योजना के खातों में से 56 प्रतिशत खाते महिलाओं के हैं।
- इस योजना में 67 प्रतिशत खाते ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं।
Q6. किस तिथि को विश्व फोटोग्राफी दिवस (World photography day) मनाया जाता है- 19 अगस्त
Q7. भारतीय पहलवान प्रिया मलिक ने जार्डन में आयोजित अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता- स्वर्ण पदक
Q8. महाराष्ट्र सरकार ने किस प्रतिष्ठित उद्यमी को उद्योग क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए महाराष्ट्र सरकार के पहले उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया- रतन टाटा को
Q9. ‘लखपति दीदी योजना के तहत कितने करोड़ महिलाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण की योजना का लक्ष्य निर्धारित किया है- दो करोड़
Q10. अंडूरी उत्सव, जिसे बटर फेस्टिवल के नाम से जाना जाता है, हाल ही में कहाँ मनाया गया- उत्तराखंड
Q11. किस राज्य सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को पंजीकृत करने के लिए अतिधी पोर्टल लांच किया है- केरल
Q12. किस मंत्रालय द्वारा विवाह पर्यटन अभियान की शुरूआत की गई है- पर्यटन मंत्रालय द्वारा
Q13. केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय ने बाल अधिकारों के संरक्षण और बाल कल्याण सुनिश्चित करने के प्रयासों के लिए किसे ‘वत्सल्य भारत पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया- बचपन बचाओ आंदोलन
19 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. भारत का पहले थ्री-डी मुद्रित डाकघर कौन सा है- केम्ब्रिज ले-आउट डाकघर बेंगलूरू
Q2. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहाँ गृह मंत्रालय के अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त 2023 को 4 करोड़वें वृक्ष का रोपण किया- CRPF ग्रुप सेंटर, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश
Q3. केंद्रीय जल आयोग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पर ‘रियल टाइम’ जानकारी प्रदान करने के लिये किस मोबाइल ऐप को लॉन्च किया है- फ्लड वॉच
Q4. पर्यटन मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के सहयोग से 18 अगस्त से 20 अगस्त 2023 ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ एवं ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत फूड फेस्टिवल’ का आयोजन कहाँ किया जा रहा है- नई दिल्ली
Q5. विश्व के सबसे ऊंचे मोटर मार्ग का निर्माण भारत के सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा कहां किया जा रहा है- लद्दाख में
Q6. 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, 2023 का आयोजन 21-24 अगस्त कहाँ किया जा रहा है- दक्षिण अफ्रीका
Q7. केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राजकुमार सिंह ने बिहार के किस जिले में पावर ग्रिड सब-स्टेशन के विस्तार की आधारशिला रखी- लखीसराय
Q8. विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह ने 18 अगस्त, 2023 को बिहार के किस सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की 660 मेगावाट की इकाई राष्ट्र को समर्पित की- बाढ़ सुपर थर्मल पावर
Q9. ‘सद्भावना दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है- 20 अगस्त
Q10. यूक्रेन संघर्ष के बारे में गलत जानकारी देने के लिए रूसी अदालत ने गूगल पर कितने मिलियन रूबल का जुर्माना लगाया है- 3 मिलियन रूबल
Q11. किस भारतीय धाविका को डोपिंग के कारण 4 साल के लिए बैन किया गया है- दुती चंद
18 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. 17 अगस्त 2023 को राजभवन, कोलकाता में ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत ‘मेरा बंगाल, व्यसन मुक्त बंगाल'(‘My Bengal, Addiction Free Bengal’) अभियान का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
Q2. डॉ. वी.एस. अरुणाचलम का निधन 16 अगस्त 2023 को हो गया, वह थे- डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक
Q3. विश्व स्वास्थ्य संगठन के पहले वैश्विक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन गुजरात के गांधीनगर में 17 से 18 अगस्त 2023 को किस थीम के साथ आयोजित किया गया- “सभी के लिए स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में” “Towards Health and Well-being for All”) है।
Q4. प्रोजेक्ट 17A के तहत मेसर्स गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड, द्वारा लॉन्च किया गया छठे जहाज कौन सा है-विंध्यागिरी
इस परियोजना के पहले पांच: जहाज नीलगिरी, हिमगिरी, तारागिरी, उदयगिरि, दूनागिरी, लॉन्च किए जा चुके हैं।
Q5. भारतीय पहलवान मोहित कुमार ने पुरुषों के 61 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में अंडर 20 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कौन सा पदक जीता- स्वर्ण पदक
Q6. भारत ने ‘इंडिया स्टैक’ साझा करने के लिए किस देश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है- त्रिनिदाद और टोबैगो
Q7. डॉयचे बैंक इंडिया (Deutsche Bank India) द्वारा जारी की गई राजकोषीय स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार भारत कौन-सा राज्य प्रथम स्थान पर है- महाराष्ट्र
महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना शीर्ष तीन राज्यों में शामिल किया हैं। तथा पिछले तीन पायदान पर पश्चिम बंगाल, पंजाब और केरल हैं।
Q8. भारत की G20 के अध्यक्षता के तहत यूथ-20 शिखर सम्मेलन 17 से 20 अगस्त, 2023 तक कहाँ आयोजन किया जा रहा है- वाराणसी
Q9. 14 अगस्त से 1 सितंबर, 2023 तक चलने वाला विश्व शूटिंग चैंपियनशिप (ISSF-2023) कहां आयोजित किया गया- बाकू, अजरबैजान
Q10. राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित ‘नमो 108’ (Namoh-108) निम्न में से किस वनस्पति की एक किस्म है- कमल
Q11. कौन सा शहर ‘नालंदा बौद्ध धर्म पर राष्ट्रीय सम्मेलन’ की मेजबानी की- लेह
Q12. केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने कहाँ कुवी और देसिया पुस्तकें लॉन्च की- भुवनेश्वर में
17 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. पारंपरिक चिकित्सा पर आयोजित होने वाले डब्ल्यूएचओ वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लेने आये विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसे किस नाम से संबोधित किया- ‘तुलसी भाई’
Q2. कैबिनेट ने सिटी बस संचालन के विस्तार के लिए “पीएम-ई-बस सेवा” को मंजूरी दी- 16 अगस्त 2023
Q3. विश्वकर्मा योजना’के सन्दर्भ में सभी कथन सत्य है-
- विश्वकर्मा योजना की घोषणा प्रधानमंत्री 15 अगस्त, 2023 को की
- इस योजना को केंद्र सरकार 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा दिवस के दिन लॉन्च करेगी।
- इस योजना में सुनार, लोहार, नाई, सुतार, राजमिस्त्री और चर्मकार जैसे पारंपरिक कौशल वाले लोगों को शामिल किया जाएगा।
- युवाओं के लिए कौशल विकास में मदद के लिए 13,000 से 15,000 करोड़ रुपये तक के आवंटन के साथ कारीगरों के लिए ‘विश्वकर्मा योजना’ की घोषणा की गई।
Q4. 16 अगस्त को किस प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई- अटल बिहारी वाजपेयी
Q5. हाल ही में किसे भारतीय जीवन बीमा निगम(LIC) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है- आर. दुरईस्वामी
Q6. G20 फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किस शहर में किया गया- नई दिल्ली
Q7. पारंपरिक चिकित्सा पर पहला वैश्विक शिखर सम्मेलन 17-18 अगस्त 2023 को कहाँ आयोजित की जा रही है- गुजरात के गांधीनगर में
Q8. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कितने लोगों को वीरता पुरस्कारों की स्वीकृति दी है- 76
Q9. नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (NMML) का नाम बदलकर क्या रखा गया है- पीएम संग्रहालय और पुस्तकालय (PMML)
Q10. भारत के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने किस देश के स्वास्थ्य और वृद्धवस्था देखभाल विभाग के बीच खेल के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये है- ऑस्ट्रेलिया के साथ
Q11. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दवाओं के विनियमन के क्षेत्र में भारत और किस के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी है- सूरीनाम
16 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी होंगे-कारीगरों और छोटे व्यवसायी
सरकार 13,000 से 15,000 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ विश्वकर्मा योजना शुरू करेगी।
Q2. 15 अगस्त 2023 को श्री बिंदेश्वर पाठक का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया है, वह सम्बंधित थे-सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक
Q3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 77वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर कितने को कीर्ति चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की है- चार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों तथा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 76 वीरता पुरस्कार प्रदान करने की स्वीकृति दी है।
- इनमें चार कीर्ति चक्र हैं, जो सभी मरणोपरांत दिये जायेंगे।
- 11 शौर्य चक्र, जिनमें 5 मरणोपरांत दिये जायेंगे।
- इसके अतिरिक्त 52 वीरता के लिए सेना पदक, 3 वीरता के लिए नौसेना पदक तथा 4 वीरता के लिए वायु सेना पदक शामिल हैं।
Q4. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 77वीं स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में देश में कितने ‘जन औषधि केंद्र खोलने की घोषणा की है- 25,000
Q5. देश भर से कितने नर्सों को विशेष अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित लाल किले से 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए आमंत्रित किया गया था- 50
Q6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन की घोषणा कब की थी- 15 अगस्त, 2019
Q7. प्रधानमंत्री ने कितने महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन चलाने और उनकी मरम्मत के लिए ऋण और प्रशिक्षण दिए जाने की बात की है- 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को
Q8. पश्चिम बंगाल में ‘खेला होबे दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है-16 अगस्त
Q9. गूगल ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने होमपेज पर किस परंपरा को प्रदर्शित करते डूडल की प्रस्तुति दी है- कपड़ा परंपरा
Q10. हाल ही में किस बॉलीवुड अभिनेता ने भारत की नागरिकता पुनः हासिल की- अक्षय कुमार
15 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. ‘जिज्ञासा’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 17 भाषाओं में 10 लाख से अधिक बार खेली गई दुनिया की सबसे बड़ी क्विज़ निम्न में से किसकी पहल है- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
Q2. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 12 अगस्त, 2023 को कहाँ बाल संरक्षण, बाल सुरक्षा और बाल कल्याण पर पांचवीं क्षेत्रीय संगोष्ठी आयोजित की- गुवाहाटी
Q3. भारत एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद International Hockey Federation-(FIH) की नवीनतम रैंकिंग में किस स्थान पर पहुंच गई है- तीसरा
International Hockey Federation में शीर्ष स्थान नीदरलैंड्स का है। दूसरा बेल्जियम और तीसरा भारत का है।
Q4. विश्व स्वास्थ्य संगठन और आयुष मंत्रालय द्वारा पारंपरिक चिकित्सा पर पहला वैश्विक शिखर सम्मेलन 17-18 अगस्त, 2023 को कहाँ आयोजित होगी- गांधीनगर, गुजरात में
Q5. 15 August 2023 को मनाये जा रहे स्वतंत्रता दिवस का थीम क्या है- Nation First Always First
Q6. विश्व अंगदान दिवस (World Organ Donation Day) किस तिथि को मनाया जाता है- 13 अगस्त
Q7. भारतीय फिल्म फेस्टिवल मेलबोर्न (Indian Film Festival of Melbourne – IFFM) 2023 का सर्वश्रेष्ठ फिल्म अवार्ड किस फिल्म को दिया गया है- सीता रामम
Q8. देश का पहला यूनिटी मॉल किस स्थान पर खोला जायेगा- उज्जैन
Q9. भारत किस देश की अभिनव डिजिटल पहचान परियोजना के लिए 45 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान किया है- श्रीलंका
Q10. हाल ही में किस मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कार्बनलाइट मेट्रो ट्रैवल (CarbonLite Metro Travel) नामक नवीनतम पहल की शुरुआत की है- दिल्ली मेट्रो
14 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 हॉकी के फाइनल किस देश ने जीता- भारत | उपविजेता-मलयेशिया
Q2. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 17 अगस्त, 23 को कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड में प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट के किस पोत का शुभारंभ करेंगी- विन्ध्यागिरी
Q3. विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस किस तिथि को मनाया जाता है- 14 अगस्त
Q4. पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ.आरिफ अल्वी ने किसे देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किये जाने को मंजूरी दे दी है- अनवार-उल-हक काक्कड
Q5. हाल ही में किस संस्था ने ‘जल तटस्थता’ (Water Neutrality) के लिए एक मानक परिभाषा स्थापित की है- नीति आयोग
Q6. किस राज्य की सरकार ने बिजली की कमी को कम करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री सौर मिशन’ की शुरुआत की है- मेघालय
Q7. बिहार राज्य के कितने पुलिस अधिकारियों को “जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक” 2023 (Union Home Minister’s Medal for Excellence in Investigation) प्रदान किया गया है- 4
जिसमे बिहार के 4 पुलिस अधिकारियों श्री जयन्त कांत, (डी.आई.जी), श्री कार्तिकेय शर्मा, (एसपी), श्री संतोष कुमार, (एसपी), श्री राकेश कुमार, (डी.एस.पी) को प्रदान किया गया है।
Q8. महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन कहाँ किया जाएगा- झारखण्ड, रांची में
Q9. अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर निम्नलिखित किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘नशा मुक्त प्रदेश-सशक्त प्रदेश‘ अभियान का शुभारंभ किया- उत्तर प्रदेश
Q10. शिक्षा मंत्रालय ने ऐतिहासिक लाल किले पर 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह 2023 में भाग लेने के लिए ‘विशेष अतिथि’ के रूप में किसे आमंत्रित किया है- स्कूल शिक्षकों को
Q11. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘इंदिरा गांधी मुफ्त स्मार्टफोन योजना 2023’ की शुरूआत की है- राजस्थान
13 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. 11 अगस्त 2023 को निम्न में से किस देश ने लूना-25 मून मिशन लॉन्च किया है- रूस
- लूना-25 मिशन का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर ऑक्सीजन की खोज और आंतरिक संरचना पर रिसर्च करना है।
Q2. नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन ने किसके साथ देश के स्कूली छात्रों के लिए ‘नेशनल स्पेस इनोवेशन चैलेंज 2023’ प्रतियोगिता शुरू किया है- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-ISRO
Q3. ‘सरस आजीविका’ (SARAS Aajeevika) निम्न में से किस मंत्रालय की पहल है- ग्रामीण विकास मंत्रालय
Q4. 11 अगस्त, 2023 को नई दिल्ली में ‘संवाद भूमि का-संवाद देश का’ राष्ट्रीय मीडिया अभियान का उद्घाटन किसने किया- ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह
Q5. विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) किस तिथि को मनाया जाता है- 12 अगस्त
Q6. वर्ष 2023 के लिए “जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक” कितने पुलिस कर्मियों को प्रदान किया गया है- 140
Q7. ‘ओडीओपी वॉल’ (‘ODOP wall’) की शुरुआत किसके द्वारा किया गया है- वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट एवं दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
Q8. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2023 को स्वीकृति दी- 12 अगस्त 2023 को
Q9. 10वीं भारत-नेपाल लाइन ऑफ क्रेडिट-एलओसी समीक्षा बैठक 10 अगस्त, 2023 को कहाँ आयोजित किया गया – काठमांडू
Q10. आग के कारण चर्चे में रहा “हवाई द्वीप” कहाँ स्थित है- अमरीकी
Q11. भारत का पहला कृषि डेटा एक्सचेंज (ADeX) और कृषि डेटा प्रबंधन फ्रेमवर्क (ADMF) कहाँ लॉन्च किया- हैदराबाद
Q12. 69वी नेहरू ट्रॉफी नौका दौड प्रतियोगिता कहाँ प्रारंभ हुआ- केरल में
Q13. पुस्तक “मानसून: ए पोयम ऑफ लव एंड लांगिंग” के लेखक कौन है- अभय कुमार
Q14. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च कैंसर रजिस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार किस राज्य में कैंसर के सबसे अधिक मामलें दर्ज की गई- उत्तर प्रदेश
12 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. कच्छतीवु द्वीप कहाँ स्थित है- भारत और श्रीलंका के बीच
Q2. दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप ‘द आइकॉन ऑफ द सी’ का निर्माण किस देश के द्वारा किया गया है- फ़िनलैंड
Q3. अन्तराष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day) किस तिथि को मनाया जाता है- 12 अगस्त
अन्तराष्ट्रीय युवा दिवस 2023 की थीम : Green Skills for Youth: Towards a Sustainable World’ है।
Q4. भारत की अध्यक्षता में G20 भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह (ACWG) की तीसरी और अंतिम बैठक 9 से 11 अगस्त 2023 तक कहाँ आयोजित की गई- कोलकाता
Q5. हाल ही में किस देश के संसद 5 वर्ष के कार्यकाल खत्म होने से 3 दिन पहले ही 9 अगस्त, 2023 को भंग कर दी गई- पाकिस्तान
Q6. संसद में किस तिथि को संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश संशोधन विधेयक 2023 पारित किया गया- 9 अगस्त 2023 को
Q7. समुद्रयान मिशन के एक हिस्से के रूप में, भारत का लक्ष्य तीन व्यक्तियों को समुद्र तल से 6000 मीटर नीचे भेजना के लिए किस पनडुब्बी को विकसित किया गया है- MATSYA 6000
Q8. किस राज्य की सरकार ने शेरों को ट्रैक करने के लिए ‘सिंह सूचना’ ऐप लांच किया है- गुजरात
Q9. 9वें इंडिया- इंटरनेशनल एमएसएमई एक्सपो और शिखर सम्मेलन 2023 का उद्घाटन नई दिल्ली में किसने किया- मनोज सिन्हा
Q10. 13वें वार्षिक एंटरप्रेन्योर इंडिया अवार्ड्स में टेक स्टार्टअप ऑफ द ईयर (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का अवार्ड किसे दिया गया है- जियो हैप्टिक
11 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. किस राज्य/संघ राज्य के मुश्किबुजी चावल की किस्म को हाल ही में जीआई टैग प्रदान किया गया- जम्मूकश्मीर
Q2. विश्व शेर दिवस (World Lion Day ) किस तिथि को मनाया जाता है- 10 अगस्त
Q3. हवाईअड्डों पर अवसंरचनाओं/सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु 2019-24 के दौरान कितने हवाईअड्डे को ग्रीनफील्ड हवाईअड्डों की स्थापना करने के लिए ‘सैद्धांतिक’ रूप से स्वीकृति दी गई- 21
Q4. 27वां मालाबार युद्धभ्यास 2023 में कौन-कौन सा देश भाग ले रहा है- भारत – अमेरिका – जापान – ऑस्ट्रेलिया
Q5. जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के अवसर पर “इंडिया मेडटेक एक्सपो 2023” का आयोजन 17-19 अगस्त 2023 को कहाँ किया जाएगा- गुजरात, गांधीनगर
Q6. जायद तलवार-2023 (Zayed Talwar) नौसैनिक अभ्यास का आयोजन कहाँ किया गया- दुबई के रशीद बन्दरगाह तट पर
Q7. विश्व जैव ईंधन दिवस (World Biofuel Day) किस तिथि को मनाया जाता है- 10 अगस्त
Q8. किस देश के राष्ट्रपति उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की एक रैली के दौरान हत्या कर दी गई- इक्वाडोर
Q9. संसद ने अनुसंधान राष्ट्रीय शोध फाउंडेशन विधेयक-2023 किस तिथि को पारित कर दिया- 9 अगस्त 2023
Q10. इंटरनेट रेजिलिएंस इंडेक्स 2023 (Internet Resilience Index) में भारत किस स्थान पर है- 6वें
Q11. किस राज्य/संघ राज्य के ‘राजौरी चिकरी वुडक्राफ्ट’ को जीआई टैग प्रदान किया गया है- जम्मूकश्मीर
10 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. भारत FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में कितने पदक जीते- 11 स्वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्य | (कुल- 26 पदक)
Q2. 9 अगस्त, 2023 ‘भारत छोड़ो आंदोलन’की कौन सी वर्षगांठ मनाई गई – 81वीं वर्षगांठ
Q3. भारतीय ‘वीरों’ को श्रद्धांजलि देने के लिए देशव्यापी “मेरी माटी मेरा देश” अभियान का शुभारंभ कब से कब तक किया गया- 9 अगस्त से लेकर 30 अगस्त, 2023 तक
Q4. ब्रिक्स स्टार्टअप फोरम किस देश द्वारा लांच किया जायेगा- भारत
Q5. प्रतिष्ठित रॉयल मिलिट्री में सॉवरेन परेड प्रतिनिधि बनने वाले भारत के पहले सेनाध्यक्ष कौन बने- जनरल मनोज पांडे
Q6. जायद तलवार (Zayed Talwar) नौसैनिक अभ्यास निम्न में से किन दो देशो के बीच आयोजित किया जाता है- भारतऔर संयुक्त अरब अमीरात
Q7. डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक-2023 संसद द्वारा किस दिन पारित किया गया- 9 अगस्त 2023
Q8. पुस्तक “Icelight” के लेखक कौन है- रंजीत होसकोटे
Q9. तटीय जलकृषि प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2023 किस तिथि को संसद द्वारा पारित किया गया- 9 अगस्त 2023
Q10. विश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day) किस तिथि को मनाया जाता है- 9 अगस्त
9 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. “ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की सातवीं बैठक” का आयोजन 7 अगस्त 2023 को निम्न में से किस देश की अध्यक्षता में वर्चुअल रूप में आयोजित की गई- दक्षिण अफ्रीका
Q2. दिए गए कथनों सभी कथन सत्य है –
(A) गंगा नदी डॉल्फिन को भारत के राष्ट्रीय जलीय जीव के रूप में नामित किया गया है।
(B) विक्रमशिला डॉल्फिन अभयारण्य, बिहार में डॉल्फिन संरक्षित क्षेत्रों के रूप में अधिसूचित किया गया है।
(C) नदी डॉल्फ़िन और जलीय आवासों की देखरेख सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक कार्य योजना (2022-2047) विकसित की गई है।
नदी डॉल्फ़िन पर किए गए अध्ययनों के अनुसार, गंगा की मुख्यधारा में इनकी जनसंख्या स्थिर मानी जा रही है, हालांकि सहायक नदियों में इनकी जनसंख्या में गिरावट आई है। गंगा नदी डॉल्फिन के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदम-
Q3. निम्न में से किस देश में भारत के स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ‘राष्ट्रीय दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा- अमेरिका
Q4. जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक-2023 संसद द्वारा किस तिथि को पारित किया गया- 7 अगस्त 2023
Q5. हाल ही में किसे टेस्ला का नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया गया है- वैभव तनेजा
Q6. 11-21 अगस्त 2023 तक QUAD देशों का वार्षिक युद्धभ्यास मालाबार एक्सरसाइज 2023 की मेजबानी कौन-सा देश करेगा- ऑस्ट्रेलिया
Q7. किस राज्य में गैंडा संरक्षण योजना को पुन: शुरू करने के उद्देश्य से ‘राइनो टास्क फोर्स’ की स्थापना करने जा रही है- बिहार पश्चिम चंपारण
Q8. “गद्दार” उर्फ़ गुम्मादी विट्ठल राव का निधन 6 अगस्त 2023 को हो गया, वह किस क्षेत्र से सम्बंधित थे- लोक गायक
Q9. भारत-वियतनाम संयुक्त व्यापार उप-आयोग (JTSC) की पांचवीं बैठक का आयोजन 8 अगस्त 2023 को कहाँ की गई- नई दिल्ली में
Q10. भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा एशियाई खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों पर बनाई गयी शॉर्ट फिल्म का टाइटल क्या है?- ‘हल्ला बोल’
Q11. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारतीय टीम का नेतृत्व कौन करेंगे- नीरज चोपड़ा
7-8 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. किस राज्य में 7 अगस्त- 7 अक्टूबर 2023 दो महीने तक जी-20 देशों की कला प्रदर्शनी “टुगेदर वी आर्ट” का आयोजन किया गया है- बिहार
Q2. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) किस तिथि को मनाया जाता है-7 अगस्त
Q3. पीएम स्वनिधि योजना निम्न में से किस मंत्रालय की पहल है- आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
Q4. ‘मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर’ अभियान शुरूआत किस मंत्रालय द्वारा किया गया है- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
Q5. हाल ही में किसे कंबोडिया का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया- हुन मैनेट
Q6. हाल ही में कहाँ “डॉक्टर इन साड़ी” के नाम से जाना जाने वाला एक समूह ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस को उत्साह के साथ मनाया- दुबई
Q7. देश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में निगरानी के लिए भारतीय सेना ने स्वाति माउंटेन राडार को अपने पर्वतीय निगरानी बेड़े में शामिल किया है, इस राडार को किसके द्वारा विकसित किया गया है- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
Q8. किस भारतीय खिलाड़ी ने स्पेन में महिला टेनिस हार्डकोर्ट स्पर्धा में युगल खिताब जीता- प्रार्थना थोम्बारे
Q9. अंतरराष्ट्रीय पैरा-बैडमिंटन-2023 में पुरुष युगल जोड़ी प्रमोद भगत और सुकांत कदम ने एसएल3 – एसएल4 श्रेणी में कौन सा पदक जीता- स्वर्ण पदक
Q10. जर्मनी के बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में महिलाओं का व्यक्तिगत खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खलाड़ी कौन बन गई हैं- अदिति स्वामी
6 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप 2023 में भारतीय महिला कम्पाउंड टीम ने कौन सा पदक जीता- स्वर्ण पदक
Q2. 132वें डूरंड कप फुटबॉल का उद्घाटन रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहाँ किया- कोकराझार, असम
Q3. वित्त मंत्री ने 4 अगस्त, 2023 को किस कंपनी को महारत्न सीपीएसई (केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम)का दर्जा देने को मंजूरी दी है- ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL)
Q4. किस देश के खिलाड़ी ‘एलेक्स हेल्स’ ने 4 अगस्त 2023 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की- इंग्लैंड
Q5. चर्चित पुस्तक “सुभाष बाबू : एक असहज करने वाले राष्ट्रवादी की अनकही कहानी” के लेखक कौन है- चंद्रचूड़ घोष
Q6. केन्द्र सरकार ने देशभर में छह लाख चालीस हजार गांवों में ‘भारत नेट’ के विस्तार के लिए कितने करोड़ रूपये आवंटित किये हैं- 1,39,579 करोड़ रूपये
Q7. पुस्तकालय महोत्सव-2023 का आयोजन कहाँ किया गया-नई दिल्ली
Q8. हिरोशिमा दिवस (Hiroshima Day) किस तिथि को मनाया जाता है- 6 अगस्त
Q9. चर्चे में रहा मुदुमलाई टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है- तमिलनाडु
Q10. केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 5 अगस्त 2023 को ‘प्रतिष्ठित स्थल संग्रहालय’ की आधारशिला कहाँ रखी- तमिलनाडु
Q11. अर्थ आवर शूट डे 2023 (Earth Overshoot Day ) को किस तिथि को मनाया गया-2 अगस्त
5 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. 1-7 अगस्त 2023 तक विश्व स्तनपान सप्ताह (World Breastfeeding Week) किस थीम के साथ मनाया जा रहा है- “Let’s make breastfeeding and work, work!”
Q2. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधान मंत्री 6 अगस्त को देश भर में कितने रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखेंगे- 508 रेलवे स्टेशनों का
Q3. “ई-केयर पोर्टल” निम्न में से किस मंत्रालय की पहल है- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
Q4. केंद्र सरकार ने 3 अगस्त, 2023 को आकाशवाणी और दूरदर्शन के उन्नयन के लिए कितने रूपये की मंजूरी दी है- 2539 करोड, 61 लाख रुपये
Q5. केन्द्रीय गृह सचिव जिनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है-अजय कुमार भल्ला
Q6. किसने 4 अगस्त 2023 को नई दिल्ली में संसदीय राजभाषा समिति की 38वीं बैठक की अध्यक्षता की- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह
Q7. हाल ही में किसके द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए मोबाइल एप्लीकेशन ‘राजमार्गयात्रा’ की शुरुआत की है- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)
Q8. निम्न में से किस देश में 2021 से सरकार को गिराकर देश में आपातकाल लागू कर दिया था, जो अगस्त 2023 में 6 महीने और बढ़ा दिया गया- म्यांमार
Q9. हाल ही में किस देश में सबसे बड़ी 16 मेगावाट क्षमता वाली विशाल पवन टरबाइन स्थापित की है- चीन
Q10. पुस्तक “हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड” (How Prime Ministers Decide ) के लेखक कौन है- नीरज सिंह चौधरी
Q11. देश का पहला राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कहाँ किया जा रहा है- मणिपुर
4 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. हाल ही में, केंद्र सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तीसरी वर्षगांठ पर बुनियादी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कौनसा एप्प लांच किया है- उल्लास ऐप
ULLAS (Understanding Lifelong Learning for All in Society)
Q2. 7वीं एशियन पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी निम्न में से किस देश के द्वारा किया जा रहा है- भारत
Q3. अगस्त 2023 तक देश भर में कितने हवाई अड्डे हरित ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं- 86
Q4. निम्न में से किसके द्वारा 3 अगस्त 2023 को नई दिल्ली में संयुक्त रूप से स्टडी इन इंडिया (SII) पोर्टल का शुभारंभ किया- श्री धर्मेंद्र प्रधान और श्री एस. जयशंकर
Q5. डीप ओशन मिशन के तहत समुद्री संसाधनों का अध्ययन करने के लिए तीन कर्मियों को पनडुब्बी में कितने कि.मी. की गहराई तक भेजने का लक्ष्य है- 6 km
Q6. MoHUA ने अंतर्राष्ट्रीय शून्य कचरा दिवस 2023 के अवसर पर अक्टूबर 2024 तक कितने शहरों को 3-स्टार कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है- 1000 शहरों को
Q7. पीएम यशस्वी योजना है- एक छात्रवृत्ति योजना है।
Q8. विदेश से भारतीयों के पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने की प्रक्रिया को सरल करने के लिए निम्न में से किस पोर्टल का शुभारंभ किया गया है- ई-केयर पोर्टल
Q9. ‘नया सवेरा योजना’ किस केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है- अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
Q10. जीएसटी परिषद की 51वीं बैठक में वित्तमंत्रालय ने ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो पर कितने प्रतिशत जीएसटी कर लगाने का निर्णय लिया है- 28 %
Q11. 13वें नेशनल ऑर्गन डोनेशन (राष्ट्रीय अंगदान ) दिवस किस तिथि को मनाया गया- 3 अगस्त 2023
Q12. हाल ही में जारी फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की सूची 2023 में देश की सबसे मूल्यवान कंपनी कौन सी है- रिलायंस इंडस्ट्रीज़
Q13. किस राज्य की सरकार ने ‘अमृत वृक्ष आंदोलन’ ऐप और वेब पोर्टल लॉन्च किया- असम
3 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेशा’ का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया गया है- संस्कृति मंत्रालय द्वारा
Q2. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने 2020 के ‘भारतीय क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन का आकलन’ प्रकाशित किया, इस आकलन में दिए सभी कथन सत्य है-
1] 1901-2018 के दौरान भारत के औसत तापमान में लगभग 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
2] 1950-2015 के दौरान दैनिक वर्षा चरम सीमाओं (वर्षा तीव्रता >150 मिमी प्रति दिन) की आवृत्ति में लगभग 75 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
3] 1998-2018 के मानसून के बाद के मौसम में अरब सागर पर गंभीर चक्रवाती तूफानों की आवृत्ति में वृद्धि हुई है।
Q3. किसके द्वारा देश भर में बाल देखभाल संस्थानों (CCI) और उनके निरीक्षण के लिए एक एप्लिकेशन ‘मासी’ निगरानी ऐप विकसित किया है- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग
Q4. भारत इंटरनेट उत्सव का आयोजन कब से कब तक किया जा रहा है- 7 – 21 अगस्त 2023
Q5. पुस्तक “कारगिल: एक यात्री की जुबानी” के लेखक कौन है- ऋषि राज
Q6. अमेजन इंडिया (amazon India) ने भारत में पहला फ्लोटिंग स्टोर (amazon floating store) कहाँ शुरू की है- जम्मूकश्मीर
Q7. स्टूडेंट एकेडमी अवार्ड 2023 के सेमीफ़ाइनल में पहुचने वाली बिहार की फिल्म ‘चंपारण मटन’ के निदेशक कौन है- रंजन कुमार
Q8. निम्न कथनों में सभी कथन सत्य है –
(A) भारत में 75 आर्द्रभूमियों को रामसर स्थलों के रूप में नामित किया गया है।
(B) भारतीय रामसर स्थलों का नेटवर्क लगभग 1.33 मिलियन हेक्टेयर कवर करता है।
(C) अमृत धरोहर पहल का उद्देश्य रामसर स्थलों के संरक्षण मूल्यों को बढ़ावा देना है।
Q9. “स्वामित्व योजना” निम्न में से किस मंत्रालय की एक पहल है- केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय
1-2 August 2023 Current Affairs in Hindi
Q1. 1 अगस्त 2023 को 41वां लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से किस सम्मानित किया गया- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
Q2. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार में मिलने वाली धनराशि किस परियोजना को दान में दिया- नमामि गंगे परियोजना
Q3. 1 अगस्त 2023 को किसने पूर्वी नौसेना कमान (ENC) के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया- वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर
Q4. 1 अगस्त, 2023 को किसने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) में अपर महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया- मेजर अमिता रानी
Q5. राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की कार्यकारी समिति की 50वीं बैठक में 692 करोड़ रुपये की लागत से कितनी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई- 7
Q6. महिला सशक्तिकरण पर जी-20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 2 से 4 अगस्त, 2023 तक कहाँ आयोजित किया जाएगा- गुजरात, गांधीनगर में
Q7. किस तिथि को संसद में सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया गया- 31 जुलाई 2023
Q8. विश्व की सबसे बड़ी भुगतान प्रोसेसर वीजा ने ब्राजील के फिनटेक प्लेटफॉर्म पिस्मो को कितने अरब डॉलर में खरीदने की घोषणा की है- 1 अरब डॉलर में
Q9. विश्व लंग कैंसर दिवस (World Lung Cancer Day) प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है- 1 अगस्त 2023
Q10. 5वां विश्व कॉफी सम्मेलन 25 से 28 सितंबर 2023 तक कहाँ आयोजित किया जाएगा- बेंगलुरु
Q11. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘यूरिया गोल्ड’ उर्वरक लांच किया गया, यह उर्वरक मिट्टी में किसकी कमी को दूर करेगी- सल्फर की कमी को दूर करेगा
Q12. पुस्तक “Toward a Free Economy: Swatantra and Opposition Politics in Democratic India” के लेखक कौन है- आदित्य बालासुब्रमण्यम
Download free Current Affairs (January to December 2023)
Download Free PDF All Months (JANUARY to DECEMBER 2023)