5 SEPTEMBER 2023 Current Affairs in Hindi |5 September 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स : देश घटनाचक्र, अन्तराष्ट्रीय घटनाचक्र, आर्थिक बजट, खेल, विविध, से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण Topic जो UPSC, BPSC, PCS, SSC, IBPS, SSC, RAILWAYS, etc के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी Current Affairs से आप प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है।प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रोजाना करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसमें वही सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर रहते हैं, जो आगामी परीक्षा की दृष्टीकोण से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते है।
- BRICS Summit 2023
- 69th National Film Awards 2023 LIST
- Nargis Dutt Award for Best Feature Film 2023
5 SEPTEMBER Current Affairs in Hindi – 5 सितम्बर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सभी एग्जाम के लिए

5 SEPTEMBER Current Affairs 2023 in Hindi–5 SEPTEMBER 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
DOWNLOAD FREE PDF ALL CURRENT AFFAIRS 2023
Q1. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 4 सितम्बर, 2023 कहाँ ‘गांधी वाटिका’ का उद्घाटन किया?
Answer: नई दिल्ली में
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 4 सितम्बर, 2023 को नई दिल्ली में स्थित गांधी दर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया और परिसर में ‘गांधी वाटिका’ का उद्घाटन किया।
Q2. डूरंड कप फुटबॉल 2023 किस टीम ने जीता?
Answer: मोहन बागान
मोहन बागान ने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर डूरंड कप 2023 ट्रॉफी जीत ली है। मोहन बागान ने 23 वर्षों में पहली बार 132वां डूरंड कप जीता है।
Q3. हाल ही में कौन सा देश अपने संविधान में देश के मूल निवासियों को मान्यता देने के लिए राष्ट्रीय जनमत संग्रह कराने जा रहा है?
Answer: ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया अपने संविधान में देश के मूल निवासियों को मान्यता देने के लिए एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय जनमत संग्रह आयोजित करने जा रहा है। जिसका उद्देश्य आदिवासी और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर लोगों के लिए एक नया सलाहकार निकाय स्थापित करने के लिए संविधान में संशोधन किया जाए या नहीं।
Q4. 43वां आसियान शिखर सम्मेलन का आयोजन 5 से 7 सितंबर 2023 तक किस शहर में किया जायेगा?
Answer: जकार्ता
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो 5 से 7 सितंबर तक जकार्ता कन्वेंशन सेंटर में होने वाले 43वें आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान 12 बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया गणराज्य के राष्ट्रपति श्री जोको विडोडो के निमंत्रण पर 06-07 सितंबर 2023 को जकार्ता, इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे, और इंडोनेशिया द्वारा आयोजित 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
Q5. 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन के क्रम में, 5 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में “भारत में ग्रीन हाइड्रोजन पायलट” पर एकदिवसीय सम्मेलन का आयोजन किसके द्वारा किया जा रहा है ?
Answer: एनटीपीसी लिमिटेड
18वें जी-20 शिखर सम्मेलन के क्रम में, 5 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में “भारत में ग्रीन हाइड्रोजन पायलट” पर एकदिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में भारत की सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा कार्यान्वित विभिन्न ग्रीन हाइड्रोजन पायलटों का प्रदर्शन किया जाएगा। भारत का अग्रणी एकीकृत बिजली उत्पादक एनटीपीसी लिमिटेड इस सम्मेलन
की मेजबानी करेगा।
Q6. 19वें एशियाई खेल 23 सितंबर 2023 से किस शहर में शुरू हो रहे हैं?
Answer: हांगझू, चीन
19वीं एशियाई खेल का आयोजन चीन के हांगझू में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा। भारत के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 19वीं एशियाई खेलों के लिए खेलों की 38 खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेने के लिए 634 खिलाड़ियों को स्वीकृति दी है।
Q7. हाल ही में भीषण तूफान साओला के कारण निम्नलिखित किस महत्वपूर्ण व्यापारिक शहर की हवाई उड़ानें, स्कूल–कॉलेज और वित्तीय संस्थान बंद कर दी गई?
Answer: हांगकांग एवं गुआंगडोंग
हांगकांग और चीन के शहर गुआंगडोंग में आये भीषण तूफान साओला से सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं और स्कूल तथा वित्तीय संस्थान बंद कर दिये गए। मौसम विभाग ने गंभीर बाढ़ की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि जलस्तर ऐतिहासिक रिकार्ड पर पहुंच सकता है। गुआंगडोंग में लाखों लोगों को जोखिम वाले क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
Q8. खाद्य मानक संस्था ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी’ ने बिहार के किस रेलवे स्टेशन को उच्च गुणवत्ता युक्त खाना मुहैया कराने के लिए बेहतरीन स्टेशन का पुरस्कार प्रदान किया है?
Answer: राजेंद्रनगर रेलवे स्टेशन
खाद्य मानक संस्था फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड आथोरिटी ( FSSAI ) ने बिहार के पटना स्थित राजेंद्रनगर रेलवे स्टेशन को उच्च गुणवत्ता युक्त खान-पान सेवा मुहैया कराने के लिए बेहतरीन स्टेशन का पुरस्कार दिया है। इस पुरस्कार का नाम Eat Right है। राजेंद्र नगर स्टेशन बिहार में यह पुरस्कार पाने वाला राज्य का पहला स्टेशन है।
Q9. बिहार के किस शिक्षक को राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है?
Answer: अनिल कुमार सिंह, द्विजेन्दर कुमार तथा कुमारी गुड्डी
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 75 चयनित शिक्षकों को वर्ष 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य देश के शिक्षकों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित करना है, इस वर्ष बिहार के तीन शिक्षकों को अनिल कुमार सिंह, द्विजेन्दर कुमार तथा कुमारी गुड्डी को प्रदान किया गया है।
भारत में हर वर्ष 5 सितंबर, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Q10. हाल ही में निम्नलिखित किस अफ्रीकी देश में सैनिक विद्रोह के बाद सेना अधिकारियों ने जनरल ब्रिस ओलिबुई न्यूइमा को कार्यवाहक नेता घोषित किया है?
Answer: गैबॉन
नाइजर के बाद मध्य अफ्रीकी देश गैबॉन में सैनिकों ने तख्तापलट कर दिया है। विद्रोही सैनिकों ने गैबॉन राष्ट्रपति अली बोंगो ओंडिम्बा को नजरबंद कर दिया। तथा सैनिक विद्रोह के बाद सेना अधिकारियों ने जनरल ब्रिस ओलिबुई न्यूइमा को देश का कार्यवाहक नेता चुना है।
Q11. हाल ही में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ‘हीथ स्ट्रीक’ का निधन हो गया, वह किस देश के पूर्व क्रिकेटर थे?
Answer: ज़िम्बाब्वे
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ‘हीथ स्ट्रीक’ का निधन 3 सितम्बर 2023 को हो गया, वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।
यह पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023
- 21 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 20 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 17 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 15 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
- 14 September 2023 Current Affairs in Hindi (करेंट अफेयर्स)
MY SOCIAL NETWORK TELEGRAM CHANNEL
DOWNLOAD FREE PDF ALL CURRENT AFFAIRS 2023
UPSC, BPSC, PCS, SSC, IBPS, SSC, RAILWAYS, etc के लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी Current Affairs से आप प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते है।प्रतियोगिता परीक्षा